Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा ने पराली समस्‍या से निपटने को केंद्र को भेजा 1600 करोड़ का प्लान

Updated on Friday, November 10, 2017 15:35 PM IST

चंडीगढ़,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । प्रदूषण व स्मॉग की बड़ी वजह बनी पराली को जलाने से रोकने के लिए हरियाणा ने केंद्र से मदद मांगी है। कृषि विभाग ने पांच साल का मास्टर प्लान तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा है। प्लान में करीब 1600 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी मिली तो प्रदेश में हर साल 70 लाख टन धान की पराली और 104 लाख टन गेहूं के फाने के निस्तारण में काफी हद तक मदद मिलेगी। हरियाणा सरकार की योजना पराली आधारित बायोमास बिजली परियोजनाओं को बढ़ावा देने की है। फिलहाल 80 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट लगाए जा चुके हैं, जिनकी 25 मेगावाट बिजली स्टेट ग्रिड को दी जा रही है। छह जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, जींद और फतेहाबाद में इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा जिसमें साढ़े पांच लाख टन पराली की खपत हो सकेगी। दूसरे चरण में इसे 11 लाख टन तक ले जाने का लक्ष्य है। निजी हाथों को भी 500 किलोवाट से पांच मेगावाट की क्षमता वाले ऐसे प्लांट लगाने का ऑफर किया गया है। इसके अलावा जैविक खाद,  इथेनॉल, कार्ड बोर्ड और फसल अवशेष आधारित कारखाने स्थापित करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। फसल अवशेषों को बायोचार तथा जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल करने के लिए किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पराली निस्तारण उपायों पर इस साल 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 11 तरह के कृषि उपकरणों के लिए 5162 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किए जिनमें से अभी 944 को यह मशीनें मिल पाई हैं। समूह खेती के लिए पंजीकृत किसानों को 25 लाख के उपकरणों पर 40 फीसद तक छूट दी जाएगी। कृषि विभाग ने 65 जीरो टिल मशीन, 26 हैप्पी सीडर एवं दो स्ट्रा बेलर खरीदें हैं जिन्हें किसान एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दस घंटे के लिए ले सकते हैं।  सरकारी मदद नहीं मिलने के कारण किसानों के लिए पराली जलाने की मजबूरी बताने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फिर निशाना साधा है। विज ने ट्वीट किया कि केजरीवाल को हरियाणा के किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए अनुदान देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ इन्हीं दिनों में नहीं होता। दिल्ली सरकार को दूसरे राज्यों पर आरोप लगाने से पहले अपने खुद के कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए।
 मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए हमारी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। 3453 कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया और पराली जलाने के 8400 केसों में शामिल 1138 किसानों के चालान काटे हैं। इनसे 12.54 लाख रुपये का जुर्माना वसूलते हुए 215 किसानों के खिलाफ एफआइआर की है।

उन्‍होंने कहा स्मॉग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र मिला है। हम सभी को मिलकर समस्या का हल ढूंढना है और सभी यह प्रयास कर भी रहे हैं। केंद्र अगर राज्यों को आपस में मिल-बैठ कर बात करने का निर्देश देता है तो हम इसके लिए तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X