Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरकारी जमीन हड़पने के मामले की एसडीएम करेंगे जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, November 29, 2024 19:11 PM IST

सिरसा | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 17 शिकायतें आईं , जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ, जबकि 8 शिकायतों पर अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान रानियां निवासी निर्मला देवी की शिकायत थी कि उन्होंने 2019 में एक दुकान खरीदी थी, जिसके कागजात में नगर पालिका द्वारा पास किए गए नक्शे को 12 साल बाद अनअप्रूव्ड दिखा रहे हैं। फीस जमा करवाने के बाद भी एनडीसी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। संबंधित विभागीय अधिकारी ने जानकारी में बताया कि दुकान की एनडीसी जारी कर दी गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब पहले नक्शे को पास किया गया तो अब अनअप्रूव्ड क्यों दिखाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि मामले की पूरी जांच की जाए और जिस भी अधिकारी ने उस समय नक्शा पास किया था, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार, सरकारी जमीन को हड़पकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने व फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एसडीएम को मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

ऊर्जा, परिवहन, एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित

बैठक में कुलवंत कौर पत्नी अमरीक सिंह की शिकायत थी कि उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस पर समिति अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मामले की दोबारा जांच की जाए। इसके लिए डीएसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करते हुए उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

ऐलनाबाद निवासी सुल्तान पुत्र गोपी राम की शिकायत थी उनके प्लाट का यूनिट नंबर दूसरे व्यक्ति के नाम तब्दील कर दिया गया है। मंत्री ने शिकायत की जांच के लिए एसआईटी गठित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह, बैठक में फतेहपुर जोतावांली निवासी संजय कुमार ने गलत साइफन बनाए जाने की शिकायत रखी। इस पर मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि समिति के दो सदस्य व कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग  मौके पर जाकर जांच करेंगे और साइफन के गलत व सही बनाए जाने की रिपोर्ट देंगे।

बैठक के दौरान गांव बणी निवासी सोहन लाल ने समिति अध्यक्ष अनिल विज के समक्ष शिकायत रखी कि गांव के ही कई लोग उनके घर में घुसकर मारने, रास्ता रोकने व अभद्र व्यवहार करते हैं, जोकि कैमरे में रिकॉर्ड भी है। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि इसमें जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए कार्रवाई की जाए। 

बुढाभाणा निवासी अनूप सिंह ने बताया कि घग्घर नदी में बाढ़ के दौरान उसके खेत से मिट्ड्ढटी उठाकर अस्थाई बांध बनाया गया था। बाद में विभाग द्वारा न तो खेत को समतल किया गया और न ही जमीन का मुआवजा दिया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के खेत को समतल किया जाए या उसकी जमीन का मुआवजा दिया जाए। बैठक में अन्य फरियादी भी पहुंचे, कैबिनेट मंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक शीशपाल कंबोज, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, वरिष्ठड्ढ भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा, अमीर चंद्र मेहता, गुरदेव सिंह राही, रेणु शर्मा, सतीश जग्गा, बलदेव सिंह मागेआना सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X