Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदूषण से एनसीआर में रहने वालों की औसतन उम्र 9 साल हो रही कम: डा. सतीश चंद्र मिश्रा

Updated on Tuesday, November 19, 2024 18:45 PM IST

गुरुग्राम। पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा बहुत ही गंभीर और महत्वपूर्ण है। इसे किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रदूषण से बचाव के लिए हर उम्र के व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की वजह से व्यक्ति की औसतन उम्र 9 साल कम हो रही है। एक स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है। यह कहना है पार्क अस्पताल पालम विहार के सीईओ डा. सतीश चंद्र मिश्रा ने का। 

वे मंगलवार को अस्पताल परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। डा. मिश्रा के मुताबिक पर्यावरण के विषय पर हम सबको ना केवल सोचना है, बल्कि इसके समाधान में भी हमारी भागीदारी होनी चाहिए। यहां उन्होंने एक बुजुर्ग महिला मरीज की किडनी प्रत्यारोपण को लेकर अहम जानकारियां सांझा की। उन्होंने कहा कि 64 वर्षीय मरीज कृष्णा देवी को किडनी फेलियर के अंतिम स्टेज पर अस्पताल में लाया गया था। वह लगातार डायलिसिस ले रहीं थी। टाइप-2 डायबिटीज की वजह से उनकी किडनी फेल हो चुकी थी। परिवार की सहमति से कृष्णा देवी को उनके बेटे द्वारा डोनेट की गई किडनी प्रत्यारोपित की गई। डा. मिश्रा के मुताबिक एक किडनी पर व्यक्ति स्वस्थ तरीके से पूरा जीवन जी सकता है। किडनी फेलियर मरीज का मानसिक रूप से मजबूत होकर उपचार कराना चाहिए। यहां विदेशियों का भी उपचार किया जाता है। विदेशियों में इस बात की पूरा विश्वास है कि भारत में उन्हें बेहतर उपचार मिलेगा। इसलिए काफी संख्या में विदेशी यहां उपचार कराने आते हैं। डा. मिश्रा ने कहा कि हमें अपना लाइफस्टाइल सही रखना चाहिए। खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। खराब पर्यावरण में अपनी सेहत के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए, ताकि हम बीमारियों से बच सकें। 

प्रदूषण शरीर के हर अंग को करता है प्रभावित , बुजुर्ग महिला की किडनी ट्रांसप्लांट केस को सांझा करते हुए कही यह बात

बुजुर्ग मरीज कृष्णा देवी की सफल किडनी प्रत्यारोपण करने वाली टीम में शामिल रहे यूरोलॉजिस्ट डा. सुजीत कुमार, यूरोलॉजिस्ट डा. उदय, यूरोलॉजिस्ट डा. वसीम शेख व नेफ्रोलॉजिस्ट डा. नेहा के मुताबिक ने कहा कि मरीज कृष्णा देवी का हार्ट काफी कमजोर हो चुका था। उनका सांस फूल जाता था और तुरंत डायलिसिस पर जाना पड़ता था। उनकी सर्जरी बहुत बड़ी चुनौती थी। मरीज की जान जा सकती थी। टीम ने अपनी-अपनी नॉलेज को सांझा करके उनकी किडनी प्रत्यारोपण की तैयारी की। उनमें खून कम था। वजन मात्र 35 किलो था। सभी की मेहनत से किडनी प्रत्यारोपण के बाद अब महिला कृष्णा देवी पूरी तरह से ठीक हैं। उनका वजह भी बढ़ रहा है। डॉक्टर्स ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि किडनी फेल होने का प्रमुख कारण हाई बीपी, शुगर है। ऐसी स्थिति में कोई बड़े संकेत कभी नहीं मिलते। किडनी फेल होने के अंतिम चरण में इसका पता चलता है। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति की भी किडनी डोनेट की जा सकती है। बशर्ते व्यक्ति का ब्रेन डेड हुआ हो और हार्ट चल रहा हो।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X