हिसार,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सुरेवाला मोड के पास रविवार तड़के लगभग आज तीन बजे आशीष अॉयल मिल में अचानक बॉयलर के लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सभी शहरों से दर्जनों दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीबन 4 घंटे से इस आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। घायलों को हिसार के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। करीबन 15 लोगों को हिसार दाखिल किया गया है, जिसमें से तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह आशीष ऑयल मिल काफी दिनों से बंद पड़ी थी और कल ही इसे शुरू किया गया था। एक रात भी नहीं गुजरी थी की इस ऑयल मिल के बॉयलर में लीकेज के चलते आग लग गई, जिससे यहां पर पड़ा कच्चा सामान जल गया और जो यहां पर मशीनरी है उसमें भी आग लग गई है। आग से यहां पर काफी नुकसान हुआ है।