Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

राहुल के खिलाफ भाजपा की चुनाव आयोग से की शिकायत

Updated on Tuesday, November 12, 2024 08:11 AM IST

नई दिल्ली | महाराष्ट्र चुनाव की वोटिंग से 9 दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा- राहुल गांधी महाराष्ट्र की रैलियों में भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने 6 नवंबर की रैली में कहा था कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है। यह आरोप बेबुनियाद है। राहुल राज्यों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं।

कहा- राहुल बोलते हैं कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है, यह आरोप बेबुनियाद

हमने चुनाव आयोग से कहा है कि इसे रोका जाना चाहिए। राहुल गांधी ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने के आदी हैं। चेतावनी और नोटिस के बावजूद वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राहुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत FIR दर्ज की जानी चाहिए।

राहुल के 4 और बयान,जिनके खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची

  • तमाम उद्योगों और नौकरियों में देखें तो वहां पर एससी- एसटी समुदाय के लोग और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नजर नहीं आते हैं। गरीब तबके से आने वाले लोगों को भी जगह नहीं मिलती है।
  • अगर आपको कहीं नौकरी पानी है तो RSS की मेंबरशिप ले लीजिए। इस मेंबरशिप से आपको कहीं पर भी नौकरी मिल जाएगी। वहां पर यह भी नहीं देखा जाएगा की आपकी योग्यता क्या है या फिर आपको क्या कुछ आता है।
  • जिन फैक्ट्री में युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था वह आपसे छीन लिए गए, आपकी जमीन है आपसे छीनी जा रही है।
  • ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम करता है। भाजपा इन संस्थाओं का इस्तेमाल करके विपक्षियों की सरकार गिराती है।

कांग्रेस की भी चुनाव आयोग से शिकायत

कांग्रेस के भी एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग को भाजपा के खिलाफ 8 शिकायतें दीं। इनमें भाजपा पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली तस्वीर शेयर करने का आरोप लगया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा के ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर का हवाला दिया।

जयराम रमेश ने कहा- तस्वीर में गलत तरीके से एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को रिक्शे से बाहर निकालते हुए और एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को उसमें बैठाते हुए दिखाया गया है।

जयराम रमेश ने कहा- इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए का तुष्टिकरण का खेल जारी है। यह तस्वीर लोगों को एक विशेष धर्म के खिलाफ भड़काती है। चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों को वैध माना है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X