Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

Updated on Monday, August 24, 2026 18:37 PM IST

नई दिल्ली/सूरज रोहिल्ला। यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड 2026 के पांचवें संस्करण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देशभर से प्राप्त 355 से अधिक नामांकनों में से चयन समिति ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 समाजसेवियों का चयन किया है। प्रत्येक चयनित राज्य से एक व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रो. करण सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय चयन समिति द्वारा पूरी की गई। समिति ने सामाजिक कार्य, जनसेवा, नेतृत्व, नवाचार और समाज पर प्रभाव सहित विभिन्न मानकों के आधार पर चयन किया।

355 से अधिक नामांकनों में से हुआ चयन, दिल्ली-एनसीआर में होगा सम्मान समारोह


इस वर्ष बिहार से शिव बंधु दुबे, चंडीगढ़ से योगी कर्ण, छत्तीसगढ़ से अंजलि साहू, दिल्ली से गीत, गुजरात से आकाश प्रजापति, हरियाणा से प्रियंका, हिमाचल प्रदेश से आरती शर्मा, जम्मू-कश्मीर से मानवी शर्मा, मध्य प्रदेश से अभिषेक पंवार, महाराष्ट्र से रूपेश, ओडिशा से शिबानी पाढ़ी, राजस्थान से अनिरुद्ध सिंह, तेलंगाना से कोडेपका पूजिता, उत्तर प्रदेश से अशरफ अली तथा उत्तराखंड से देव सिंह चौहान का चयन किया गया है।
संस्था के सह संस्थापक एवं निदेशक अमित भारद्वाज ने बताया कि महज 15 दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर से 355 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को राष्ट्रीय पहचान और प्रोत्साहन देना है। संस्था के संस्थापक योगेश चौधरी ने कहा कि “हमारा प्रयास ऐसे समर्पित समाजसेवियों को राष्ट्रीय मंच देना है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक चयनित राज्य से एक समाजसेवी का चयन कर हम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सामाजिक बदलाव को एक मंच पर ला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करने की एक पहल है।”
फाउंडेशन के अनुसार नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड का भव्य सम्मान समारोह दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। संस्था के उपनिदेशक नाहर सिंह चौहान एवं प्रियंका भारद्वाज ने सभी चयनित विजेताओ को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

X