Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों-सुरक्षाबलों के बीच हुआ एनकाउंटर, 1 जवान घायल

Updated on Monday, November 11, 2024 08:08 AM IST

इम्फाल | मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के मैतेई बहुल गांव सनासाबी में कुकी उग्रवादियों ने रविवार को हमला किया। पुलिस ने बताया कि हथियारबंद उग्रवादियों ने धान की कटाई कर रहे मैतेई किसानों पर पहले फायरिंग की फिर बम फेंके।

हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उग्रवादियों और BSF जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 40 मिनट तक चली फायरिंग में BSF के चौथी महार रेजिमेंट का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मैतेई किसानों पर बम फेंके, फिर BSF पर 40 मिनट तक फायरिंग की

मणिपुर में 8 से 10 नवंबर के बीच 3 दिन 7 हमले हुए हैं। 1 BSF जवान के घायल होने के अलावा इन हमलों में 2 महिलाओं की मौत हुई हैं। उग्रवादियों के फायरिंग में 1 डॉक्टर की भी मौत हुई है।

मैतेई किसान बोला- बम मेरे बगल में आके गिरा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मैतेई किसान ने कहा- जब मैं धान के खेत में घास इकट्ठा कर रहा था, तभी मेरे बगल में एक बम गिरा। कुकी उग्रवादियों ने उयोक चिंग मैनिंग (उयोक पहाड़ी) से हमला किया था। बम फेंकने के बाद वे गोलीबारी करने लगे, जिससे मैं डर गया और काम छोड़कर जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह जाकर छिप गया।

3 दिन में 7 हमले, 3 मौतें, 1 जवान घायल

  • 10 नवंबर: इम्फाल ईस्ट के मैतेई गांव में कुकी उग्रवादियों ने बम फेंके। BSF जवान के हाथ में गोली भी लगी। इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई गई।
  • 10 नवंबर: थाम्नापोक्पी में कुकी-चिन हमलावरों की मैतेई हथियारबंद लोगों और असम राइफल्स के जवानों के बीच गोलीबारी हुई।
  • 9 नवंबर: बिष्णुपुर के लाम्पत में धान के खेतों में काम करते वक्त 34 साल की महिला की गोली लगाने से मौत हो गई थी।
  • 9 नवंबर: थम्नापोकपी के कुकी गांवों के तीन अलग-अलग स्थानों से उग्रवादियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे मोंगबुंग गांव (एक मैतेई गांव) पर बम फेंके। उन्होंने गोलीबारी साढ़े 4 घंटे तक गोलीबारी भी की।
  • 9 नवंबर: बिष्णुपुर जिले में सैटन गांव के पास सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग हुई। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
  • 9 नवंबर: पोरोम्पोत में मैतेई समुदाय के डॉक्टर मोइरांग्थेम दानबीर को कुकी उग्रवादियों ने गोली मार दी। डेढ़ साल की हिंसा में किसी डॉक्टर को पहली बार निशाना बनाया गया है।
  • 8 नवंबर: जिरीबाम जिले के जैरावन गांव में हथियारबंद उग्रवादियों ने 6 घर जला दिए। हमलावरों की फायरिंग में एक 31 साल की महिला की मौत हो गई।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X