Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला हिंसा के मामले में एसआइटी ने पेश किए 60 आरोप पत्र

Updated on Friday, November 03, 2017 11:46 AM IST

पंचकूला,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा की घटनाओं में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने ज्यूडिशियल कोर्ट में 60 आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश कर दिए। पुलिस ने हर आरोप पत्र में 20 से 50 लोगों को अभियुक्त बनाया है। आरोप पत्र वीरवार को पेश किए गए।

हिंसा 25 अगस्त को सीबीआइ की विशेष अदालत द्वारा गुरमीत को साध्वियों को यौन शोषण केस में दोषी करार दिए जाने के बाद हुई थी। इसमें पंचकूला में 32 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने 171 केस दर्ज किए थे, जिसमें लगभग 1100 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पंचकूला के डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि पंचकूला में हुई हिंसा में नौ एसआइटी जांच कर रही है। एसीपी मुकेश मल्होत्रा, मुनीष सहगल, समेर सिंह, गौरखपाल, अजय राणा, राहुल देव शर्मा, यशपाल, सुधीर तनेजा, आत्मा रामा इनके इंचार्ज थे। जिन एसआइटी का काम पूरा होता जा रहा है, वह आरोप पत्र पेश कर रही है। इसके साथ भीड़ को काबू करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लाठीचार्ज, फायरिंग ऑर्डर को कोर्ट में चालान के साथ लगाया गया है।

माजरी चौक, सेक्टर-3, हाईवे, सेक्टर 2/4 सड़क, हैफेड बिल्डिंग की बैक साइड, हफैड के सामने, सेक्टर 5 के आसपास हिंसा हुई थी। जिन ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की तैनाती थी, उन्हें गवाह बनाया गया है। आइपीएस अधिकारियों, डीएसपी, इंस्पेक्टर भी गवाही देंगे। जिनको पकड़ा गया है, उनका कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन लिए गए हैं। मीडिया के साथ-साथ सरकारी कैमरों, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान की गई है।

दो आरोप पत्रों में लगेगी देर

देशद्रोह के दो केसों को छोड़कर बाकी सभी एफआइआर में पुलिस ने आरोप पत्र तकरीबन पूरे कर लिए हैं। देशद्रोह के केसों में हनीप्रीत, डा. आदित्य, पवन,  गोबी राम सहित पंजाब, हरियाणा और राज्यस्थान पुलिस के कमांडो अभियुक्त हैं। पुलिस को नियमानुसार 90 दिन में इन दोनों केसों में भी आरोप पत्र पेश करना होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X