Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अवैध रिश्तों को छिपाने के लिए झोलाछाप डॉक्टर ने की थी दो बहनों की हत्या

Updated on Friday, November 03, 2017 11:45 AM IST

अंबाला शहर,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पति का इलाज कराते-कराते महिला के झोलाछाप डॉक्टर से संबंध बन गए। यही संबंध उसके और उसकी बहन के मौत के कारण बने। 30 सितंबर को चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों को जलाने वाले झालोछाप डॉक्टर के मुताबिक महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूला है कि वह बड़ी बहन को ही मारना चाहता था, लेकिन छोटी बेवजह मारी गई।

झोलाछाप डॉक्टर बृजभूषण उर्फ भूरा उर्फ मूलरूप से शाहाबाद के डींग गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अंबाला शहर के पंजोखरा थानाक्षेत्र के फतेहपुर-जटवाड़ में रह रहा था। बुधवार को छोटी बहन की मौत के कुछ ही घंटों बाद देर रात पुलिस ने छज्जू माजरा चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी एसआइ सुरेश दलाल बताया कि आरोपी काल डिटेल से शक के दायरे में आया। दो दिन के रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।

वारदात में जान गंवाने वाली दोनों बहनों में से बड़ी बहन की 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद 1 नवंबर की सुबह छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल में मजिस्ट्रेट को दिए बयानं में दोनों ने इतना ही कहा था कि वे सो रही थीं, किसी ने पेट्रोल डालकर उन्हें आग लगा दी। वे आग लगाने वाले का चेहरा नहीं देख पाईं, न किसी से उनकी रंजिश है।

पुलिस के मुताबिक बृजभूषण करीब 22 साल से फतेहगढ़-जटवाड़ में बतौर अपना दवाखाना चलाता है। पत्नी की मौत हो चुकी है। जान गंवाने वाली युवती के पति के पैर में एक हादसे में फ्रैक्चर हो गया था। वह उसके पति की मरहम-पट्टी के लिए घर आता था। इसी दौरान युवती से उसके संबंध बन गए। समय-समय पर वह उसकी आर्थिक सहायता करता था। पता चलने पर युवती के पति ने उसे घर आने से मना कर दिया। इसको लेकर पति से तकरार के बाद युवती अपने मायके आ गई थी, जहां उस पर पेट्रोल डालकर अभियुक्त ने जला दिया।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की हत्या

बकौल बृजभूषण, उसकी प्रेमिका 40 हजार मांग रही थी और नहीं देने पर बदनाम करने व जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। रोजाना बातचीत में वह केवल पैसों की बात करती थी। घटना की रात एक घंटे हुई बातचीत में फंसाने की धमकी देने लगी तो वह गुस्से में आपा खो बैठा। फोन पर ही उसके सोने की जगह पूछ ली। रात साढ़े बाहर बजे जटवाड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया। रास्ते में केनी में डाल लिया। गांव की फिरनी के पास मोटरसाइकिल खड़ी की और ईंटों के सहारे छत तक पहुंच गया। रात सभी गहरी नींद में थे। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद वह भाग निकला था।


Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X