Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व दीवाली

Updated on Friday, November 01, 2024 17:50 PM IST

गुरुग्राम । रंगीन रोशनी के प्रकाश का पर्व दीवाली जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया। सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व दीवाली माना जाता है। भगवान राम के अयोध्या लौटने से भी इस पर्व को जोडक़र देखा जाता है। कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने घी के दीये जलाए थे। उसी परंपरा के अनुरूप ही दीवाली पर्व मनाया जाता है।

रंगीन रोशनी से नहाए घर, संस्थान, लोगों ने आपस में मिठाइयां बांटकर सांझा की दीवाली की खुशियां

 

दीवाली पर्व पर कई दिन पहले ही लोगों ने अपने घरों, संस्थानों में साफ-सफाई करके रंगीन लडिय़ों से सजा दिया था। दीवाली तक पूरा शहर, गांव रंगीन रोशनी में नहाए हुए थे। हालांकि ऐसा नजारा सप्ताह भर तक नजर आएगा। लोग धीरे-धीरे लडिय़ों को उतारेंगे। दीवाली की रात को पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। भले ही दीवाली पर प्रदूषण के बहाने पटाखों पर बैन लगाया गया हो, लेकिन बैन कहीं नजर नहीं आया। दिन भर पटाखों की बिक्री भी खूब होती रही। गाड़ौली गांव, फर्रूखनगर रोड आदि स्थानों पर लोगों ने पटाखों के गोदाम बना रखे हैं। इन गोदामों में पटाखों की खूब बिक्री हुई। पटाखा विक्रेताओं में कई गुणा महंगे दामों में पटाखे बेचे। पुलिस, प्रशासन का पटाखे बेचने वालों में कोई डर नहीं था। ऐसा लग रहा था कि पटाखों पर कोई बैन लगा ही नहीं है। क्योंकि खुलेआम पटाखे लोग निडर होकर बेच और खरीद रहे थे। 

दीपावली पर स्थानीय मंदिरों को भी सजाया गया। शहर के घरों की तरह सभी मंदिर भी रंगीन रोशनी में नहाए हुए थे। बाजार में रंगीन रोशनी के लिए हर साल कुछ ना कुछ नये प्रोडक्ट आते हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। रंगीन रोशनी के लिए लडिय़ों व अन्य उत्पादों पर चाइना का पूरा कब्जा है। चाइनीज आइटम सस्ते मिलते हैं। इसलिए लोगों ने चाइनीज लडिय़ों को जमकर खरीदा। इस बार चाइनीज आइटम का बहिष्कार करने जैसी बातें नहीं उठीं।

जमकर हुई आतिशबाजी, नहीं दिखा पटाखों पर प्रतिबंध का असर, गोदामों में खुले आम बेचे जाते रहे पटाखे, विक्रेताओं में नहीं था कोई डर

लोगों ने घरों की सजावट के लिए खूब चाइनीज आइटम खरीदे। शाम के समय लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया। सुख-समृद्धि की कामना के साथ, सभी के हित, सभी के सुखी रहने का आशीर्वाद मांगा। दीवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस बार दो दिन अमावस्या होने से दीवाली को लेकर काफी भ्रम की स्थिति बनी रही। कुछ ज्योतिषियों ने दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना सही बताया। अमावस्या की रात 31 अक्टूबर को थी। कुछ विद्वानों 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कही।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X