Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के स्किल इंडिया मिशन को आगे बढ़ा रहा कार एक्सपर्ट

Updated on Friday, November 03, 2017 10:58 AM IST

हिसार,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर देशभर में चल रही कौशल विकास योजना को आगे बढ़ाते हुए ऑटो केयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कार एक्सपर्ट ने हिसार में अपनी पहली अथवा हरियाणा की तीसरी फ्रेंचाइजी वर्कशॉप कार केयर का उदघाटन किया, वहीं इसके माध्यम से हिसार व आसपास के करीब तीस युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया गया है। 
कार एक्सपर्ट के उदघाटन अवसर पर सह-संस्थापक और निदेशक कर्नल वाई.एस. कटोच ने बताया हरियाणा की प्रमुख औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध हिसार जहां तेजी से विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है वहीं यहां कार उपभोक्ताओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते अब हिसार में उपभोक्ताओं को आधुनिक कार सर्विसिंग वर्कशॉप से क्वॉलिटी सेवाएं हासिल होंगी। 
कार सर्विसिंग की इस वर्कशॉप को आधुनिक उपकरणों, मशीनरी और उच्च रूप से प्रशिक्षित मैनपावर से लैस किया गया है। यहां कार की समस्याओं से संबंधित सभी समाधान उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे। इससे हिसार के लोगों को अपने कार की सर्विसिंग कराने के लिए किसी दूसरे शहर में नहीं भागना पड़ेगा। इसके अलावा उपभोक्ता यहां से अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी का रिन्यूवल करा सकेंगे, कार की बाहरी और भीतरी साज-सज्जा करा सकेंगे। यहां कार के स्पेयर पाटर्स, एक्सेसरीज और टायरों की बिक्री होगी। 
कर्नल कटोच ने बताया कि जिस भी शहर में फ्रैंचाइजी खोली जाती है वहां उसी क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके नौकरी भी दी जाती है। मार्च 2018 तक ऐसे पढ़े-लिखे बेरोजगार करीब दो हजार युवाओं को नौकरी प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए कार केयर के निदेशक कर्नल एस.के.चहल ने कहा कि इस रणनीतिक भागेदारी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कम कीमत पर बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X