Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

वित्तीय शिक्षा के माध्यम से किसानों के सशक्तीकरण के लिए कृषि एक्सपो में आयोजित किया गया जागरुकता अभियान 

Updated on Friday, November 03, 2017 10:57 AM IST

हिसार,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के मद्देनजऱ केन्द्र सरकार आधुनिक कृषि प्रथाओं एवं ऑनलाइन विपणन पहलों पर ध्यान दे रही है। वित्तीय बाज़ार विनियामक सेबी भी विभिन्न वित्तीय उपकरणों के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान कर इसमें योगदान दे रही है। इसके माध्यम से हेजिंग और फ्यूचर एवं ऑप्शंस जैसी योजनाओं के बारे में शिक्षित किया गया है। इससे किसानों को अपने उत्पाद की बेहतर कीमत मिलेगी और उनकी आय भी बढ़ेगी।
तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो की शुरूआत के बाद सेबी चंडीगढ़ के उप-महाप्रबंधक वीर साहब सिंह द्वारा स्टाल का उदघाटन करने के बाद यहां हजारों किसानों ने दौरा किया। अग्रणी कृषि कोमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स इसके माध्यम से किसानों को मदद कर रहा है। उन्हें शैक्षणिक सेमिनारों के माध्यम से भावी ट्रेडिंग के बारे में जागरुक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 
एनसीडीईएक्स के एमडी एवं सीईओ समीर शाह ने कहा कि भावी बाजार किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं लेकिन इन बाजारों के बारे में जागरूकता की कमी एक बड़ी बाधा बन चुकी है, ऐसे में नियमित रूप से जागरुकता अभियानों का आयोजन ज़रूरी है। 
उन्होंने कहा कि भावी योजनाओं के अलावा किसानों को जल्द ही लांच किए जाने वाले एग्री ऑप्शन टूलज़ के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। ये सभी जानकारियां निश्चित रूप से किसानों के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेंगी। सेबी द्वारा विकल्प अनुबंध शुरू करने हेतु कोमोडिटी एक्सचेंज के लिए अनुमति दी गई है। एनसीडीईएक्स द्वारा पेश किए गए वैकल्पिक उपकरण एक सुरक्षा चक्र के रूप में काम करेंगे तथा किसानों के लिए बेहतरीन हैजिंग टूल साबित होंगे।
आज संपन्न हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए हुए किसानों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X