जींद, 07 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । जींद-कैथल मार्ग पर तेग बहादुर गुरुद्वारा के सामने बीती रात तेल टैंकर तथा ट्राले के बीच हुई भीष्ण टक्कर में टैंकर चालक तथा क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गई, जिसमे दोनों शव बुरी तरह झूलस गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। झूलसे तथा क्षति विक्षति हो चुके चालक के शव को पीजीआई के लिए रोहतक रेफर कर दिया, जबकि क्लीनर के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। तेग बहादुर गुरुद्वारा के सामने बीती रात तेल टैंकर तथा ट्राले के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तेल टैंकर के चालक गांव रूखी सोनीपत निवासी जसबीर तथा क्लीनर गांव घलौड़ रोहतक निवासी अशोक की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर के केबिन में आग लग गई।(MOREPIC1) (MOREPIC2) घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग पैट्रोल से भरे टैंक तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारण तेल टैंकर के केबिन में फंसे चालक तथा क्लीनर के शव बुरी तरह झूलस चुके थे। चालक का शरीर कई टुकड़ों में बंट चुका था और शरीर का आधा क्षत विक्षति हिस्सा सड़क पर पड़ा हुआ था। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों शवों को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने क्लीनर अशोक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जबकि चालक जसबीर का शव क्षत विक्षति होने के कारण चिकित्सकों ने संसाधन उपलब्ध न होने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जिस पर मृतक के परिजनों ने एतराज भी जताया। तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए सामान्य अस्पताल में भारी सं या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी तथा वरिष्ठ चिकित्सकों के समझाए जाने पर परिजन चालक जसबीर के शव को पीजीआई रोहतक ले जाने को राजी हो गए। मृतक चालक जसबीर के भाई नरेश ने बताया कि दोनों बीती रात बहादुरगढ़ से पैट्रोल भरकर कैथल के रवाना हुए थे। तेग बहादुर गुरुद्वारा के निकट कैथल की तरफ से आ रहे ट्राला ने टैंकर को टक्कर मार दी। जिसमे उसके भाई जसबीर तथा क्लीनर अशोक की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह उन्हें पुलिस से मिली। सदर थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।