करनाल,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : गांव बीजना में पत्नी के साथ अवैध संबध होने की शंका में एक भाई ने अपने भाई की कस्सी गर्दन काटकर हत्या कर दी। भाई द्वारा भाई की हत्या कर देने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। भाई अपने भाई का सिर काटकर उसके शव को घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गांव बीजना निवासी संदीप सिंह (24) मजदूरी करता था। मजदूरी करते हुए वह कई-कई दिन के बाद घर आता था। संदीप का बड़ा भाई बलकार उस पर शक करता था कि संदीप का उसकी पत्नी प्रवीन के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा है। कई दिन के बाद संदीप घर आया आज सुबह दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बलकार ने संदीप की गर्दन पर कस्सी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। भाई की हत्या के बाद बलकार मौके से फरार हो गया और संदीव का गर्दन कटा शव घर के आंगन में पड़ा रहा। इस घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों को लगने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि बलकार को अपने भाई संदीप पर शक था कि उसके उसकी पत्नी के साथ अवैध संबध है। इस शंका के चलते उसने संदीप की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार है। उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।