Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

माउंट एवरेस्ट विजेता महिला ने सबसे ऊंची चोटी पर मनाया अपना व बेटे का बर्थडे

Updated on Thursday, November 02, 2017 13:35 PM IST

जीन्द,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली महिला ममता सौदा ने हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी से भी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लिया है। हरियाणा दिवस के मौके पर उन्होंने न केवल अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर इस चोटी पर पहुंच कर तिरंगा फहराया बल्कि अपना और बेटे का बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह पीक पंचकूला जिले के मोरनी इलाके में है। हिमाचल प्रदेश से सटे इस इलाके में हरियाणा का आखिरी गांव भी है। करोह पीक की समुद्र तल से ऊंचाई 4813 फुट है। देखा जाए तो यह माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती लेकिन,ममता सौदा ने कहा कि पहाड़ कोई भी हो,उसकी ऊंचाई जो भी हो, वह हर पहाड़ का सम्मान करती हैं और हरियाणा दिवस के मौके पर यहां आकर तिरंगा फहराने पर वे गौरान्वित महसूस कर रही हैं। ममता सौदा ने दिन में पहाड़ की चढ़ाई चूरी गांव के पास से शुरु की। करीब ढाई किलोमीटर की ऊबड़-खाबड़ और कुछ जगह अपेक्षाकृत तीखी चढ़ाई भी थी। वे अपने बेटे को गोद में लटकाए आगे बढ़ती रहीं और मुकाम पर पहुंच गईं। वहां पहुंचते ही चोटी पर मौजूद तीन मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद थे। माउंट एवरेस्ट के अलावा देश-विदेश की कई ऊंची पहाडिय़ों पर जा चुकी ममता सौदा ने करोह पहाड़ी को एक खूबसूरत और आत्मविश्वास भरने वाली यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केवल मोरनी और कालका इलाके में ही ऊंची पहाडिय़ां हैं। करोह पीक अब लोगों के सामने आया है। इससे पहले टिपरा पहाड़ी को ही सबसे ऊंची चोटी बताया जाता था। करोह पीक की जानकारी गूगल से मिली और इस पहाड़ी पर पहुंचने का फैसला इस लिए लिया ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके। यह इलाका टूरिज्म के हिसाब से भी डिवेलप हो सकता है। इससे आसपास के गांवों में रोजगार के मौके बढ़ेंगे। ममता सौदा ने मई 2010 में माउंट एवरेस्ट को चोटी को फतेह कर वहां भारतीय तिरंगा फहराया था। ऐसा करने वाली वह हरियाणा से पहली सिविलियन महिला हैं और इसके लिए उन्हें 2014 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से पद्मश्री अवार्ड भी मिला था। ममता सिंह इस समय हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं और पंचकूला हैडक्वार्टर में हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X