Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक होंगे, 11 दिसंबर को होगा महापर्व

Updated on Thursday, October 24, 2024 20:10 PM IST

नई दिल्ली | हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2016 से हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है, तब से ही हरियाणा का नाम देश-विदेश में विख्यात हुआ है। हर वर्ष किसी न किसी देश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी जो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं, आज चंडीगढ़ में अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल तथा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां को पार्टनर देश तथा ओडिशा होगा पार्टनर राज्य होगा।

अफ्रीकी देश तंजानिया होगा पार्टनर देश और ओडिशा होगा पार्टनर स्टेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह के दौरान शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस कार्य में कुरुक्षेत्र जिला की सामाजिक, धार्मिक संस्थानों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में दिव्य कुरुक्षेत्र नाम से स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलाया जाए, जिसमें वह स्वयं भी हिस्सा लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक होंगे, 11 दिसंबर को होगा महापर्व

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस वर्ष गीता जयंती का महापर्व 11 दिसंबर 2024 को होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर गीता महोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालयों पर 9 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे।

इस बात की भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोकप्रिय बनाने की पहल की गई है। सूचना, लोकसपंर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा यू-ट्यूब चैनल पर गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक (माई फेवरेट श्लोक इन गीता) थीम से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए सबसे अधिक लाइक किए जाने वाले वीडियो को महोत्सव के समापन समारोह पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी गई कि भारत के चार प्रसिद्ध प्रमुख धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी तथा लाइव प्रसार दिखाया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के वृंदावन, गुजरात का द्वारका, कर्नाटक का उडूपी तथा ओडिशा का धार्मिक स्थल होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव  विकास गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक  के मकरंद पांडुरंग, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त  राजेश जोगपाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पंकज, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार  पवन चौधरी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव  मदन मोहन छाबड़ा तथा बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X