Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त

Updated on Thursday, October 24, 2024 20:10 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बैस्ट प्रैक्टिसेज को समझने के लिए जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने वहां के सांसद राहुल कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर से डिजीटल तकनीकों की अपराध नियंत्रण में भूमिका, एमरजेंसी हैल्पलाइन नंबर, पारंपरिक तथा आधुनिक अपराध के स्वरूपों तथा साइबर अपराध रोकने के लिए भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने को लेकर तैयार की गई प्रभावी रणनीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों का पुलिस मुख्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। सबसे पहले पुलिस महानिदेशक ने हरियाणा पुलिस की संरचना, अन्वेषण, भर्ती प्रक्रिया, कार्यक्षमता निर्माण के लिए पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में उनको अवगत करवाया। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों में विशेष रूचि दिखाई। डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर हरियाणा पुलिस की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध को उसकी प्रवृति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध दो प्रकार के होते है ट्रेडिशनल अपराध तथा मॉडर्न अपराध। ट्रेडिशनल अपराध जैसे- व्यक्ति के विरुद्ध अपराध तथा प्रोपर्टी विरूद्ध अपराध जबकि मॉडर्न अपराध जैसे- साइबर अपराध अथवा बदलते समय के अनुसार होने वाले अन्य अपराध। इन अपराधों को आगे अलग-2 प्रकार की उप-श्रेणियों में बांटा जाता है और इन अपराधों से उनकी प्रवृति के अनुरूप निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे ओवरऑल क्राइम को कम करने में मदद मिली है।

इस दौरान हरियाणा पुलिस तथा जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने ग्लोबल तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे अपराधों से निपटने के लिए पुलिस-टू-पुलिस कोर्डिनेशन की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। डीजीपी ने बताया कि कई बार अपराधी एक देश में अपराध करके दूसरे देश में जाकर छिप जाते है। ऐसे अपराधी सभी देशों के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-2 देशों की पुलिस को आपसी तालमेल के साथ काम करना अति आवश्यक है। इस दौरान  कपूर ने साइबर क्राइम नियंत्रण को लेकर सामने आ रही चुनौतियों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि यह सभी देशों के लिए एक बड़ी समस्या उभर कर सामने आया है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि साइबर अपराधी अलग-अलग देश में बैठकर लोगों की जमा पूंजी को ठगकर साइबर अपराध करते हैं जिसे नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग देश की पुलिस में अच्छा तालमेल होना बहुत जरूरी है। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे इस प्रकार का संचार प्रणाली विकसित करने का प्रयास करेंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस चुनौती से निपटने में सहायता मिल सके।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आगे बताया कि समय के साथ-साथ संभवतः साइबर क्राइम और बढ़ेगा, जिससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अपराधी भारत में अपराध करते हैं और इसके बाद विदेश में जाकर रहने लगते हैं और वहां बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने  कपूर से हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी के बारे में पूछा, जिसका उत्तर देते हुए  कपूर ने बताया कि समय के साथ साथ हरियाणा पुलिस में उच्च पदों पर तैनात महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है तथा सरकार का पूरा प्रयास है कि नीचे के पदो पर भी महिलाओं की संख्या को बढ़ाया जाए तथा प्रतिशत में इसे कम से कम 15 तक ले जाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें पुलिस फोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसके साथ ही डीजीपी ने बताया कि हरियाणा में महिला विरुद्ध अपराध को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और अब महिला विरूद्ध अपराध की रिपोर्टिंग भी बढ़ी है, पहले जहां महिलाएं जानकारी के अभाव में शिकायत नहीं कर पाती थी आज वे अपराध होने पर पुलिस को तुरंत रिपोर्ट करती हैं।

डीजीपी ने कहा कि यदि जर्मनी को कभी भी हरियाणा पुलिस से अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो वे हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुलिस टू पुलिस हम हमेशा आपकी सहायता के लिए तैयार है। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि वे इस समस्या से अपने देश की सरकार को अवगत करवाएंगे ताकि अपराध नियंत्रण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X