जींद, 07 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । गांव शाहपुर में सांप के काटने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंच गई और मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव कमोरकट जिला मधुबनी बिहार निवासी बिदेशर अपने कुछ साथी मजदूरों के साथ गांव शाहपुर निवासी सुखबीर के खेत में बने कमरे में रह रहा था। बीती रात बिदेशर को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। जिस पर उसकी हालात खराब हो गई। सहयोगी मजदूरों द्वारा उसे निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय रास्ते में बिदेशर ने दम तोड़ दिया। जिस पर शव को वापस सामान्य अस्पताल लाया गया।