Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

51 साल का हुआ हरियाणा

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:39 PM IST

चंडीगढ़ ,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । मैं हरियाणा हूं। 51 बरस का हरियाणा। आज के ही दिन मैं पंजाब से अलग होकर अस्तित्व में आया। जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ावों के बीच जवानी के खूबसूरत लम्हों को जिया तो सीने पर कभी न भूल सकने वाले जख्म भी सहे। दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक विकास के तमाम द्वार खुले, लेकिन अब भी कई समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें सुलझाने के लिए मुझे आपके सहयोग की जरूरत है।

चार मुद्दे तो ऐसे हैं जो मुझे जन्म से ही गहरा दर्द देते रहे हैं। सियायत के खेल में किसी ने इसका मर्म नहीं समझा। हांसी-बुटाना लिंक नहर नया मसला है जो चुनाव में ही सुर्खियों में रहता है। सियासतदानों ने अब इसमें दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा भी जोड़ दिया।

बेशक बड़े भाई पंजाब से अलग होने के बाद मैंने अपनी अलग पहचान बनाई। कई मामलों में उसे पीछे भी छोड़ा, लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनको लेकर आज भी पंजाब से ही मुकाबला है। मेरे कर्मचारी पंजाब के समान वेतनमान एवं भत्ते मांग रहे। सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) पर शुरू से ही पंजाब ने हठधर्मिता दिखाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर नहर को पाट दिया और अब भी मेरे हिस्से का पानी देने को तैयार नहीं। इसी तरह अलग राजधानी का मुद्दा भी नहीं सुलझा। चंडीगढ़ में मुझे सिर्फ चालीस फीसद हिस्सा मिला, जबकि पंजाब को साठ फीसद। मजबूरन मुझे अपने आधे सरकारी कार्यालय पंचकूला शिफ्ट करने पड़े।

मेरा अलग हाई कोर्ट का सपना भी अधूरा है। दक्षिण हिस्से में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की कवायद से अब कुछ उम्मीद बंधी है। बड़े भाई से हिंदी भाषी इलाके को लेकर भी टकराव खत्म होता नहीं दिखता। पंजाब के हिंदी भाषी इलाके मुझे मिलने चाहिए।

हिंदी भाषी इलाके, एसवाईएल का पानी और अलग राजधानी स्थापित करने का पूरा खर्च मिले तो चंडीगढ़ पंजाब को देने की बात कही जाती है। पर क्या यह उचित होगा, इस पर भी मंथन करने की जरूरत है। मुझे इस बात का बेहद सुकून है कि सीएम मनोहर लाल मेरे किसी हिस्से को अलग-अलग नहीं समझते। 

तब और अब 
                                   1966             2017        
जिले                             7                  22
जनसंख्या                  एक करोड़          2.54 करोड़
ग्रामीण आबादी          82.34 फीसद      70 फीसद
जनसंख्या घनत्व           227              573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 
प्रति व्यक्ति आय           504             1.80 लाख रुपये वार्षिक
सकल घरेलू उत्पाद         332 करोड़       618560 करोड़
राजस्व संग्रहण                75 करोड़      68810 करोड़ 

 हरियाणा का बुनियादी  ढांचा

शिक्षा   : राज्य में करीब नौ हजार प्राइमरी स्कूल हैं। कॉलेज 217 और सात विश्वविद्यालय हैं।
स्वास्थ्य : रोहतक पीजीआइ समेत छह बड़े मेडिकल कॉलेज। 10295 बेड की क्षमता वाले 59 नागरिक अस्पताल, 486 पीएचसी और 119 सीएचसी हैं। वहीं 2630 उप केंद्र हैं।
परिवहन : प्रदेश में कुल 1500 किमी की लंबाई के साथ करीब 30 नेशनल हाईवे हैं। 2500 किमी की लंबाई के साथ कई स्टेट हाईवे हैं। रोडवेज के बेड़े में चार हजार बसें हैं जो प्रतिदिन 13.50 लाख यात्रियों को ले जाती हैं।
खेती : प्रदेश में 3.7 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यह कुल क्षेत्र का 84 फीसद के लगभग है। कुल सिंचित क्षेत्र करीब 3 मिलियन हेक्टेयर में से 43.4 फीसद नहरों और 56.7 फीसदी ट्यूबवेल से सिंचित है।
बिजली : प्रदेश में 13818.02 मेगावाट बिजली का उत्पादन थर्मल और हाइडल प्रोजेक्ट से हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 55 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। 5500 करोड़ का बिजली बिल बकाया है।


 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X