Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:39 PM IST

पंचकूला,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : उपायुक्त एवं जिला टास्क फोर्स कमेटी की अध्यक्ष गौरी पराशर जोशी की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में अवैध खनन के उन्मूलन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने टास्क फोर्स के संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करे कि जिले में पुलों के पास किसी प्रकार का खनन न हो क्योंकि पुलों के पास अवैध खनन के कारण सरकारी संपत्ति का नुकसान होता है। जिला खनन अधिकारी राजीव कुमार ने उपायुक्त को बताया कि हरियाणा सरकार ने कई ब्लॉकों की नीलामी के लिए कहा था जिनमें से 12 की नीलामी की जा चुकी है। इस समय जिले में 55 स्टोन क्रेशर, 70 स्क्रीनिंग प्लाट व 7 ईटों के भट्ठे हैं। जून मास में 3 वाहन पकड़े गए और तीन मामले दर्ज किए गए तथा 64 हजार रुपये की राशि वसूली गई। जुलाई माह में 22 वाहनों को पकड़ा गया। 6 मामले दर्ज किए गए व 3 लाख 37 हजार 500 रुपये की राशि वसूली गई। इसी प्रकार अगस्त में दस वाहन पकड़े गए, 12 मामले दर्ज किए गए व एक लाख 92 हजार की राशि वूसली गई। सितंबर में 12 वाहन पकड़े गए, दो मामले दर्ज किए गए और तीन लाख 17 हजार रुपये की राशि वसूली गई। अक्टूबर में 13 वाहन पकड़े गए, दस मामले दर्ज किए गए व 2 लाख 91 हजार रुपये की राशि वसूली गई।

धूल उड़ने वाली जगहों पर लगाए जाएंगे पौधे

उपायुक्त ने स्टोन क्रेशरों पर धूल को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करे और जो हिदायतें दी गई हैं, उनका पालन करे। इसके साथ-साथ वहा पर पौधरोपण भी करवाएं। एसीपी उमेद सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए सात नाके लगाए गए हैं और खनन से संबंधित 34 मामले भी दर्ज किए गए हैं। बैठक में सेक्टर-28 में अवैध खनन को रोकने की दिशा में विस्तार से उपायुक्त के साथ अधिकारियों ने चर्चा की।

ईट-भट्ठों की होगी नियमित चेकिंग

उपायुक्त ने ईट-भट्ठों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम कालका रिचा राठी, एसीपी उमेद सिंह, जिला खनन अधिकारी राजीव कुमार, जिला खनन इस्पेक्टर एके चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विनय गौतम, ईटीडी राजेश बेनीवाल, आरएफओ राकेश कुमार, एसडीओ दीपक कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X