Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ये मुझे तोड़ना चाहते थे, लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं: अरविंद केजरीवाल

Updated on Tuesday, October 01, 2024 20:02 PM IST

बल्लभगढ़ | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बल्लभगढ़ विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र फौजदार के समर्थन में रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविंद्र फौजदार आपके बीच रहकर बहुत समाज सेवा करते हैं आज उनके लिए वोट मांगने दिल्ली से आया हूं। इन लोगों ने मुझे 5 महीने फर्जी केस में जेल में रखा। ये एक तरह से तपस्या थी।

दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी जनता को फ्री बिजली दिलाएंगे: अरविंद केजरीवाल

इन्होंने मुझे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर तरह-तरह की यातनाएं दी। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, मैं शुगर का मरीज हूं। मुझे दिन में चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत है। कोर्ट के ऑर्डर के बाद इन्होंने मेरी दवाइयां शुरू की। पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे, लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा हरियाणा का हूं। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते, आज थारा छोरा थारे बीच में है। मेरे ऊपर भगवान की बहुत कृपा है, नहीं तो 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था।

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, हरियाणा में भी मुझे सेवा करने का मौका दे दो : अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा हरियाणा के आपके इस बेटे ने पूरे देश और दुनिया में आपका नाम रोशन किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बीच में हरियाणा में भी मुझे सेवा करने का मौका दे दो। 10 साल से दिल्ली के लोगों की सेवा ईमानदारी से कर रहा था, दिल्ली के लोगों को 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, शानदार अस्पताल और स्कूल बनाए। पूरे देश में केवल दो राज्य दिल्ली और पंजाब हैं, जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा कर दी। महिलाओं के लिए बस किराया माफ कर दिया। ये सारे काम कर दूंगा झाड़ू का बटन दबाकर एक मौका दे दो।

उन्होंने कहा आपको सिर्फ झाड़ू का बटन दबाना है। ये एक काम करदो, उसके बाद मेरा काम शुरू हो जाएगा। बल्लभगढ़ में पानी की निकासी की समस्या, सड़कें टूटी पड़ी हैं। बिजली के कट की समस्या है। चारों तरफ कूड़ा पड़ा रहता है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पानी की निकासी का इंतजाम कर देंगे, सड़कें बनवा देंगे, सफाई कर्मचारियों पर ठेकेदारी प्रथा खत्म करेंगे। आपके बीच का आदमी रविंद्र फौजदार है, ये समाजसेवा का काम करते रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को वोट दो जो आपके बीच में रहते हैं। आठ तारीख को सबसे बड़ी जीत बल्लभगढ़ की होनी चाहिए। जब बल्लभगढ़ की सीट जीत जाएंगे तो आपका धन्यवाद करने भी आऊंगा।

Have something to say? Post your comment
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X