Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस 3सी और 3डी की सरकार चलाती है : शिवराज सिंह चौहान

Updated on Tuesday, October 01, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़।   केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हरियाणा के गुहला और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर और दिनेश कौशिक के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही शिवराज सिंह ने गुहला के चीका में रोड-शो भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

3-सी मतलब क्राइम, कमीशन और करप्शन, 3डी का मतलब डीलर, दलाल और दामाद शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस, आरक्षण, दलित और ओबीसी विरोधी पार्टी है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारों की पार्टी है, दिल्ली में माँ-बेटे और हरियाणा में पिता-पुत्र की पार्टी है। ये 2जी घोटाला करते हैं, 3जी घोटाला करते हैं, 4जी घोटाला करते हैं और जीजाजी घोटाला भी करते हैं। सस्ती जमीन देकर ये लोग हरियाणा को बेचने का काम करते हैं। कांग्रेस का जनता के सुख-दुख और राज्य के विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये केवल अपने परिवार का ही भला कर सकते हैं और इसलिए हरियाणा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

हरियाणा को किसी दामाद का दहेज नहीं बनने देंगे

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस 3सी और 3डी की सरकार चलाती है। 3सी का मतलब है क्राइम, कमीशन और करप्शन, जब-जब भी कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ा ही है, और 3डी का मतलब डीलर, दलाल और दामाद। शिवराज सिंह ने कहा कि, हरियाणा को किसी दामाद का दहेज नहीं बनने देंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है, दलित विरोधी है और ओबीसी विरोधी है।

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। राहुल अमेरिका गए थे, वहां कह कर आए हैं कि, जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस के लोग कहते कुछ है और करते कुछ हैं, हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग हैं। उन्होंने कहा कि, मैं हरियाणा की जनता से अपील करने आया हूं कि कांग्रेस के झांसे में मत आना, कांग्रेस केवल झूठे वादे करके जाल में फंसाने का काम करती है।

दिल्ली में दोस्ती, हरियाणा में कुश्ती

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, दिल्ली में मां-बेटे की पार्टी और हरियाणा में पिता-पुत्र की पार्टी है। पिता-पुत्र में भी होड़ मची है कि आखिर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि अभी तो मैं जवान हूं और दीपेन्द्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि बापू सेहत के लिए हानिकारक है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अजीब पार्टी है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में दोस्ती करते हैं और हरियाणा में कुश्ती करते हैं। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। ये अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन करते हैं। एक तरफ शैलजा दीदी नाराज हैं, दूसरी तरफ रणजीत सुरजेवाला अलग रण में खड़े हैं। ये सब आपस में ही लड़ रहे हैं, जनता की सेवा क्या करेंगे। हरियाणा का जो विकास भाजपा ने किया है, वो कांग्रेस कभी भी नहीं कर पाएगी।

लाडो योजना के तहत बहनों को मिलेंगे 2100 रूपए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना बनाई है और कई महीनों से बहनों के खातो में पैसा दे रहे हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा में अलग-अलग योजनाओं के तहत बहनों को खाते में राशि दी जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि हम हरियाणा की बहनों के जीवन में भी अंधेरा नहीं रहने देंगे, उनकी जिंदगी में रोशनी लाएंगे। हर गरीब बहन को भी मुस्कुराने का अधिकार है, इसलिए हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही लाडो योजना के तहत बहनों के खाते में प्रति माह 2100 रूपए की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं यहां बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का वचन और संकल्प है। शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करके दिखाएंगे।

Have something to say? Post your comment
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X