Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

डॉक्‍टर की पिटाई के बाद मुंह काला कर घुमाया, मरीज से छेड़छाड़ का आरोप

Updated on Saturday, October 28, 2017 07:09 AM IST

फतेहाबाद,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । यहां एक निजी अस्पताल में घुस कर हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ की। उन्‍होंने डॉक्‍टर पर एक मरीज युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। डॉक्‍टर की बुरी तरह पिटाई की व मुंह काला कर शहर में घुमाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इन लोगों ने डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए।

युवती के परिजनों ने पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना शुक्रवार को दोपहर बाद हुई। आरोपी डॉक्टर का यहां एक मनोरोग का अस्‍पताल है। अस्‍पताल में कुछ लाेग दोपहर बाद घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया।
 

इन लोगों का कहना था कि एक युवती अस्‍पताल में इलाज के लिए अपनी मां के साथ आई थी। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्‍टर ने इस दौरान युवती की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह युवती को टेस्ट करवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। युवती का आरोप था कि डॉक्‍टर ने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।

युवती ने वहां से आने के बाद इस बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद युवती के परिजन भड़क गए और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। उन्‍होंने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए और मुंह काला कर दिया। उन्‍होंने डॉक्‍टर को शहर में घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
 

इस संबंध में सिटी थाना के एसएचओ आत्मा राम ने बताया कि लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। मामले को महिला थाने में भेज दिया है और वहां कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X