Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

उचाना में दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर रावण की गाड़ी पर पथराव

Updated on Tuesday, October 01, 2024 10:29 AM IST

चंडीगढ़। जींद जिले के उचाना विधानसभा हलके में बीती रात चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उत्तर प्रदेश के सांसद चंद्रशेखर रावण की गाड़ी पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने हंगामा करते हुए गाड़ी पर पत्थर फैंका और ध्यान भटकाने के लिए धूल मिट्टी उड़ाई गई। घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दुष्यंत चौटाला और पुलिस के बीच जमकर बहस भी हुई। कई घंटे तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

उचाना में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी हैं और चंद्रशेखर उनके समर्थन में रोड शो करने आए थे। देर शाम को इनका काफिला उचाना कलां गांव में पहुंचा। दुष्यंत व चंद्रशेखर रथ पर आगे चल रहे थे। इनकी कारें पीछे काफिले में थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हूटिंग करते हुए गाड़ी पर पत्थर मार दिया। जिससे चंद्रशेखर की गाड़ी का पीछला शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनकी दुष्यंत के साथ बहस भी हुई। विवाद बढऩे पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके बुलाया गया।

देररात तक पुलिस व जेजेपी कार्यकर्ताओं में हंगामा, जेजेपी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मांगी थी अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती

रोड शो को मौके पर रोक दिया गया और दुष्यंत व चंद्रशेखर भी रथ से उतर कर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सूचना फैल गई कि दुष्यंत के काफिले पर हमला हो गया। कार्यकर्ता भी जुटने लगे। दुष्यंत चौटाला ने हमलावरों को गिरफ्तार करने को कहा। एसएचओ ने कहा कि पर्चा दर्ज कर लेते हैं। इस पर दुष्यंत ने चेतवानी दी कि आपके पास कार्रवाई के लिए एक घंटे का समय है। इस दौरान यहां खूब भीड़ जुटी रही। बाद में चंद्रशेखर दूसरी कार से यहां से रवाना हुए। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुासार एक व्यक्ति शराब पीकर गली में खड़ा हुआ था। जब दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर का काफिला उचाना कलां में दुद्धाधारी मंदिर के पास पहुंचा तो व्यक्ति ने अचानक से पत्थर उठाकर कार पर फेंक दिया। इसके बाद यहां हंगामा हो गया।

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर रावण के काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला। जननायक जनता पार्टी की तरफ से दो दिन पहले ही हरियाणा के मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उचाना में अद्र्ध सैनिक बल तैनात करने की मांग की गई थी। जेजेपी ने आशंका जताई थी कि यहां एक विपक्षी दल के प्रत्याशी हंगामा करवा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X