जींद, सूरज रोहिल्ला । सेवा से सीखो कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार और सिविल अस्पताल जींद के सहयोग से युवा स्वयंसेवक 10 दिवसीय अनुभावात्मक शिक्षा कार्यक्रम के तहत सेवा कर रहे हैं । ज़िला युवा अधिकारी हरप्रीत ने बताया कि मेरा युवा भारत के सेवा से सीखो कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभावात्मक शिक्षा देने का अभियान चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम में 10 युवा स्वयंसेवक सेवा दे रहे हैं । यह कार्यक्रम 17 सितंबर से चल रहा है और 27 सितंबर शुक्रवार को समापत होगा । इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अस्पताल में सेवा दी और अस्पताल में आने वाले मरीजो को डॉक्टर तक मिलवाना, पर्ची कटवाना, दवाई दिलवाना, स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचवाना आदि कार्यों में सहयोग किया । इस तरह के अनुभावात्मक शिक्षा कार्यक्रमों से युवाओं में जागृति आती है और समाज में लोगो की सेवा करने की भावना आती है ।