Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोदी प्रधानमंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा हैं : भूपेश बघेल

Updated on Thursday, September 26, 2024 17:34 PM IST

चंडीगढ़ | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सोच चुनावों के दौरान बहुत बुरी तरह से गिर जाती और जिस प्रकार की भाषा का वह प्रयोग करते हैं वह उनके पद की गरिमा से मेल नहीं खाती। भूपेश बघेल आज हरियाणा विधान सभा चुनावों को लेकर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। प्रधान मंत्री को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक संवाददाता ने उनका ध्यान पीएम मोदी के उस बयान की और दिलाया जिसमे उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक कॉमेंट किया था। भूपेश बघेल ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री निहायत ही बाजारू भाषा का प्रयोग करते हैं। कभी वे मुसलमानों को निशाना बनाते हैं तो कभी सफेद झूठ बोल कर लोगों को बरगलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री का राज्य चुनावों में अत्यधिक प्रचार करना शोभा नहीं देता है। लेकिन मोदी प्रधान मंत्री काम और प्रचार मंत्री ज़्यादा हैं।

मोदी की भाषा उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं : भूपेश बघेल

हरियाणा के चुनावी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि आज सारे देश की नजरें हरियाणा के ऊपर लगी हुई हैं। क्योंकि हरियाणा के चुनावों ने सदा देश के चुनावों को एक नई दिशा दी है। भाजपा के शासन काल को लेकर उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल के बाद चुनावों से ठीक पहले मनोहर लाल खट्टर को कुर्सी से हटाना साबित करता है कि भाजपा को यहां अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है। मौजूदा सीएम सैनी के विषय में उन्होंने कहा कि शायद देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई राज्य सरकार 6 महीने के अंदर एक सत्र भी नही बुला सकी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी एक बार भी विधान सभा का सामना नहीं कर पाए।

भूपेश बघेल ने कहा की इस बार के चुनावों में भाजपा को किसानों, जवानों, और पहलवानों के कारण पूरे प्रदेश के लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन के कारण मोदी सरकार को तीन काले कृषि कानून वापिस लेने पड़े थे। लेकिन अब कंगना रनौत के बयान के बाद इन कानूनों को दोबारा देश पर थोपने का खतरा बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि कंगना के बयान पर न तो प्रधानमंत्री मोदी, न अमित शाह और न ही पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोई स्पष्टिकरण दिया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि हरियाणा के जवानों ने देश की सीमा पर दुश्मन का डट कर मुकाबला किया है और अपना जीवन बलिदान किया है। लेकिन मोदी सरकार ने जवानों को अपमानित करने का काम किया है। अग्निवीर जिसे योजना ला कर नौजवानों के रोजगार के अवसरों पर तो कुठाराघात किया ही है बल्कि सेना के साथ जुड़ी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी समाप्त कर दिया गया है।

महिला पहलवानों के साथ हुई ज्यादती को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जिन पहलवानों ने ओलंपिक, विश्व कप और एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन किया है उन्ही के साथ ज्यादती की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा की आवाम अपनी महिला पहलवानों के अपमान का बदला लेने को पूरी तरह से तैयार है।

भूपेश बघेल ने इस प्रेस वार्ता के दौड़ कांग्रेस के वादों और उपलंधियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में भी हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करेगी। एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। और किसानों को तत्काल मुआवजा देने की व्यवस्था होगी।

पंजाब सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह,  हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा, हरियाणा कांग्रेस के सह संयोजक अमित बावा सैनी और अमन सिंगला भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X