Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकुला को मिली बड़ी सफलता

Updated on Thursday, September 26, 2024 17:34 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकुला ने 11 साल से गुमशुदा लड़के सतबीर उर्फ टार्जन को अपने बिछड़े परिवार से मिलवाने में सफलता हासिल की है। यह लड़का 11 साल पहले जिला करनाल के तरावड़ी में अपने परिजनों से बिछड़ गया था। आज सतबीर(वर्तमान आयु 20 वर्ष) को राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह की उपस्थिति में उसके बिछड़े परिवार से मिलवाया गया। इस मौके पर परिजनों ने हरियाणा पुलिस का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

क्या था मामला

सतबीर उर्फ टार्जन नाम का यह गुमशुदा लड़का 11 साल पहले जिला करनाल से लापता हो गया था जिसकी सितंबर 2013 में जिला करनाल के तरावड़ी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई। सतबीर पर ₹5000 का इनाम भी रखा गया था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को गुमशुदा सतबीर को तलाशने संबंधी फाइल सौंपी गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सतबीर की माता से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि सतबीर के हाथ पर कुत्ते के काटने का निशान है तथा बाहिने हाथ पर बंदर के काटने का निशान है। सतबीर के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। सतबीर की माता ने बताया कि वह अपने पुत्र के वियोग में वर्षों से उसका इंतजार कर रही है। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दिन रात मेहनत करते हुए गुमशुदा सतबीर की तलाश शुरू की। एएसआई राजेश कुमार ने सतबीर का पोस्टर तैयार करवाते हुए उसे दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, कानपुर, शिमला, लखनऊ के चाइल्ड केयर संस्थानों में लगवाया और उसकी तलाश शुरू की। एक दिन लखनऊ से राजकीय देखरेख संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा हरियाणा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि यह पोस्टर उनके यहां पर रह रहे सतबीर नामक युवक से मेल खाता है। उन्होंने बताया कि यह बच्चा उनके पास मेरठ चाइल्ड केयर संस्थान से आया है। उससे पहले यह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस घूमता हुआ चाइल्ड लाइन को मिला था।

11 साल से गुमशुदा लड़के को बिछड़े परिवार से मिलवाया, परिजनों ने हरियाणा पुलिस का जताया कोटि-कोटि आभार

इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सतबीर से पूछताछ की और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए उसे वापस हरियाणा लाया गया। सतबीर की उनके भाई तथा माता आदि को दिखाया गया और पूरी तरह से मामले की पुष्टि करते हुए सतबीर को आज उसके परिजनों को सौंपा गया। 11 साल बाद सतबीर को अपने बीच पाकर परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा परिवार खुशी के इस मौके पर बार-बार हरियाणा पुलिस का आभार जताते नजर आया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने उपरांत आज सतबीर को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X