Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की अभूतपूर्व विजय की साक्षी बनेगी लाडवा विधानसभा की जनता : सीएम नायब सैनी

Updated on Thursday, September 26, 2024 16:20 PM IST

लाडवा । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लाडवा विधानसभा के गांव किशनगढ़ में सरपंच बलदेव द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गांव किशनगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर सरपंच बलदेव व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।। मुख्यमंत्री नायब सैनी गांव किशनगढ़ में हरियाणवी अंदाज में ट्रैक्टर पर पहुंचे। जनसभा में सीएम नायब सिंह सैनी गांव की ओर से सम्मान की पगड़ी पहनाई गई और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी गांववासियों को राम-राम कही।

लाडवा विधानसभा के किशनगढ़ गांव में आयोजित जनसभा को सीएम नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित

उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा की जनता के एक-एक लोग उनके परिवारजन के समान है जिसका मान वे हमेशा करेंगे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र लाडवा में जनता का अपार जनसमर्थन जिस प्रकार उन्हें मिल रहा है उसके बाद यह तय है कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल अवश्य खिलेगा और भाजपा की अभूतपूर्व जीत की साक्षी लाडवा विधानसभा क्षेत्र की जनता बनेगी। भाजपा को समर्थन देने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने जनता का आभार प्रकट किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद जो घोषणाएं भाजपा के संकल्पपत्र में की गई है वे सभी एक-एक करके हरियाणा प्रदेश में लागू की जाएगी। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि समूचे हरियाणा प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य करना हैै और हरियाणा प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाना है।

उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र से वे चुनाव लड़ रहे हैं और समस्त लाडवा हलके की जनता से अपील की जाती है कि वे आने वाली 5 अक्तूबर को भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि 8 अक्तूबर को चुनावी परिणाम के दिन लाडवा हलके में और हरियाणा प्रदेश में भाजपा का कमल खिले। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी और यह हरियाणा प्रदेश के लिए एक नया इतिहास बनेगा। इस अवसर पर राघव, लखनपाल, प्रदीप चौधरी, जवाहर सैनी, सुशील राणा, धर्मवीर मिर्जापुर, राहुल राणा, प्रवीण पांचाल, देवेंद्र शर्मा, जसविंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, साक्षी खुराना, डॉ.गणेश दत्त, राजकुमार सैनी व बलबीर कांबोज समेत सैंकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X