Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दलित उत्पीडऩ की घटनाओं पर चौतरफा घिरी कांग्रेस

Updated on Wednesday, September 25, 2024 19:08 PM IST

हरियाणा के मिर्चपुर में हुई घटना की फाइल फोटो

चंडीगढ़। हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में हुई दलित उत्पीडऩ की घटनाएं करीब बीस साल बाद कांग्रेस के गले की फांस बन गई हैं। भाजपा ने कांगे्रेस को इस मुद्दे पर चौतरफा घेर लिया है और कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी ने बुधवार से प्रदेश में सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक अपनी टीमों को उतारकर अपना प्रचार दलितों पर केंद्रीत कर दिया है।

बीजेपी ने सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक चलाया अभियान
फील्ड में उतरी टीमें दलितों से कर रही संपर्क


प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दौर शुरू हो गया है। इस दौर में जहां राजनीतिक दलों द्वारा रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा वहीं मतदाताओं का मन भी वोट देने के लिए तैयार होगा। 90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में 17 विधानसभा हलके आरक्षित हैं और प्रदेश में दलितों की आबादी 20.02 है। इन हलकों व मतदाताओं को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेर लिया है। हरियाणा में वर्ष 2005 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार के समय में गोहाना कांड, मिर्चपुर कांड जैसी घटनाओं के कारण हरियाणा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार हुआ था।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दलित नेता अशोक तंवर के साथ भी अध्यक्ष होते हुए एक गुट द्वारा मारपीट की गई थी। अब इस चुनाव में कांग्रेस के एक गुट की तरफ से दलित महिला नेत्री कुमारी सैलजा को अपमानित करते हुए उनके विरूद्ध निजी टिप्पणियां की गई हैं। जिससे आक्रामक हुई भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट को घेर लिया है।
बीजेपी ने बुधवार से सोशल मीडिया एक्स पर जहां दलित विरोधी कांग्रेस का पर्दाफाश के नाम से अभियान शुरू किया है वहीं हुड्डा सरकार में हुई दलित उत्पीडऩ की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। बीजेपी का सोशल मीडिया विंग इस काम में जहां सक्रिय हो गया है वहीं आज से फील्ड में पार्टी के अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की टीमों को फील्ड में उतार दिया है।

हरियाणा के दलितों को ये बताने की ज़रूरत नहीं है कि कांग्रेस और हुड्डा का शासन दलितों के लिए कितना ख़तरनाक और हिंसक था,जिसके डरावने सपने उन्हें आज भी आते हैं। दलित उत्पीडऩ के सभी मामलों में हुड्डा सरकार की साफ मिलीभगत थी या मौन समर्थन था।
महज एक कुत्ते के भौंकने पर मिर्चपुर में उस दलित बेटी को जिंदा जला दिया गया,जो ऑफिसर बनने वाली थी। वह खौफनाक मंजर चाहे गोहाना हो या मिर्चपुर या भगाना हो। यह सारी काली तारीखें,हुड्डा के राज के समय की ही मिलेंगी।
प्रवीण अत्रे, मीडिया सचिव कार्यवाहक मुख्यमंत्री हरियाणा।


यह टीमें दलितों के गांवों तथा शहरी क्षेत्रों में दलित बस्तियों में जाकर उन्हें जहां कांग्रेस के समय में हुई उत्पीडऩ की घटनाओं के बारे में बता रही हैं वहीं पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा दलितों के हित में लिए गए फैसलों के बारे में अवगत करवा रहे हैं। भाजपा की तरफ से आज प्रदेश भर में लोगों को दलित उत्पीडऩ की घटनाओं के संबंध में वायस मैसेज भेजकर भी यह अभियान तेज किया गया।


Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X