Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Wednesday, September 25, 2024 18:44 PM IST

सोनीपत । सोनीपत के गोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई- भतीजावाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरियाणा अपना मानता है, प्रधानमंत्री हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख लोगों के परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और मुखिया भी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस पार्टी केवल एक दुकान बनकर रह गई है। हरियाणा ने मन बना लिया है, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे। आज कांग्रेस के प्रत्याशी युवाओं के सपने और भविष्य की नीलामी करके अपना घर भरने की बात कर रहे हैं और खुलेआम पर्ची-खर्ची से नौकरी देने का प्रचार कर रहे हैं।

हरियाणा ने मन बना लिया, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

वहीं भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को 1 लाख 45000 नौकरियां बिना पर्ची और बिना खर्ची दी हैं। इसी तरह आने वाले समय में भी हमने 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौकरी देने का हमारा पहला और अंतिम पैमाना बिना पर्ची- बिना खर्ची ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल जी की जयंती है, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में एक सूत्र और अंत्योदय का संदेश दिया। पिछले 10 सालों से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसी अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर चल रही है।

कांग्रेस किसानों को लूटने वाली पार्टी

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर देश में किसानों को लूटने वाली कोई पार्टी है तो वो कांग्रेस पार्टी है। हरियाणा के किसानों की जमीनों को लूटने का काम कांग्रेस ने किया था। लेकिन चुनाव आते ही कांग्रेस किसान हितैशी बनने का ढोंग रचने लगती है। आज कांग्रेस पार्टी और हुड्डा बापू-बेटा भी जवाब दें कि कांग्रेस के राज में 70 सालों से फसलों को एमएसपी पर क्यों नहीं खरीदा गया था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार के राज में सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

पिछले 10 सालों में प्रदेश और हर व्यक्ति का विकास हुआ

रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति का विकास हुआ है वह डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन दिया, इसके साथ ही हरियाणा में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का काम किया। आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज किया गया, इसके साथ ही हरियाणा की भाजपा सरकार ने हर जिले को एक मेडिकल कॉलेज और हर अस्पताल को 200 बेड का करने का संकल्प लिया।

किसानों और बुजुर्गों का सम्मान किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब के जनधन खाते खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि दी, हरियाणा में भाजपा ने हर एक फसल के हर एक दाने को एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा को सड़के और नेशनल हाईवे दिए,जिसके हरियाणा भाजपा ने उन्हीं सड़कों पर गरीबों को सफर करने के लिए 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा का पास दिया है।

बेटियों को यशक्त कर रही भाजपा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को राशन देने के लिए गरीब कल्याण अन्य योजना शुरू की, हरियाणा भाजपा ने हर एक वर्ग के घर बैठे राशन कार्ड बनवाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया, हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा के लिए नए 31 महिला थाने खोलने का काम किया, जो पहले मात्र दो हुआ करते थे। बेटियों की शिक्षा के लिए हरियाणा भाजपा ने हर 20 किलोमीटर पर एक राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की और हरियाणा देश के लिए मेडल लाया।

हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार से बाहर निकला

गोहाना रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को क्षेत्रवाद, भाई- भतीजावाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब तीसरी पारी के संकल्प को लेकर भाजपा ने हरियाणा के लिए 20 संकल्प हैं। इन संकल्पों में महिलाओं को 2100 रुपये महीना से लेकर हर अग्निवीर को वापस आने पर सरकारी नौकरी देने का संकल्प शामिल है।

हर क्षेत्र में आगे है हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें हरियाणा का नाम न हो। आज हरियाणा जीएसटी योगदान में आगे है, दुनिया की टॉप कंपनी के निवेश की पहली पसंद इंफ्रास्ट्रक्चर में हम आगे हैं, खेलों, प्रति व्यक्ति आय, तकनीकी और तरक्की में भी हरियाणा आगे है।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X