Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गोहाना रैली से "जाट लैंड" को "साध" गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा की चुनावी पिच हुई मजबूत

Updated on Wednesday, September 25, 2024 18:43 PM IST

गोहाना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में जन आशीर्वाद रैली करके रोहतक, सोनीपत लोकसभा की 18 और पानीपत जिले की 4 विधानसभाओं सहित 22 सीटों को एक साथ साध गए। इस रैली से भाजपा "जाट लैंड" में सेंध लगाने में कामयाब रही। प्रधानमंत्री की रैली ने जीटी रोड बेल्ट के समीकरण बदल दिए हैं। इस रैली का असर सिर्फ 22 विधानसभाओं पर ही नहीं बल्कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में दिखने वाला है।

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 प्रत्याशी मौजूद रहे

रैली में जिस तरह नरेन्द्र मोदी ने दलितों पर अत्याचार, नौकरी बेचने, किसानों को लूटने, भ्रष्टाचार और धारा-370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है, उससे हुड्डा और पूरी कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोहाना रैली से समीकरण भाजपा के पक्ष में बनते हुए नजर आ रहे हैं। जाट लैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली किस तरह हरियाणा की सियासत को पलट सकती है, इसका जीता जागता उदाहरण 2019 में पूरे हरियाणा ने देखा था। 2019 में प्रधानमंत्री की एक रैली ने जाट लैंड से हुड्डा परिवार के अभेद किले को एक झटके से ढहा दिया था।

उस समय कांग्रेस तिनके की तरह बिखर गई थी, भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को पहली बार बुरी तरह पराजित होने के बाद घर बैठना पड़ा था। नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली ने जाट लैंड में कमल खिला दिए थे और पिता-पुत्र 5 साल तक वनवास चले गए थे। जाट लैंड में बुधवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने एक बार फिर कांग्रेस में खलबली मचा दी है। एक साथ 22 भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री ने तीन जिलों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की हवा टाइट कर दी है। रोहतक, सोनीपत और पानीपत में जो कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे थे, उन्हें अब भाजपा के प्रत्याशी शक्तिशाली योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली से भाजपा के प्रत्याशियों में नई ऊर्जा और जीतने का संकल्प दिखाई दे रहा है।

हरियाणा के लोगों पर चला प्रधानमंत्री का जादू

गोहाना रैली में हरियाणा के कोने-कोने से आए लोगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलता हुआ नजर आया। ‌उनके राम-राम के संबोधन और सर छोटू राम को नमन करने के तरीके ने जाट समुदाय के लोगों पर जादू की झप्पी की तरह काम किया। उन्होंने भीमराव अंबेडकर को याद कर ओबीसी और पिछड़े वर्ग के लोगों का दिल जीत लिया।

कांग्रेस को पसोपेश में डाल दिया

रैली में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। वैसे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बेल्ट पर अपना प्रभाव बताते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ने यह भी साबित कर दिया है कि हुड्डा के प्रभाव जैसी कोई बात नहीं है। रैली से भाजपा के पक्ष में माहौल और मजबूत हो गया है। रैली से बने समीकरण कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे। 22 सीटों पर कई जगह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भीतरघात का सामने कर रहे हैं, टिकट कटने से कई नेता नाराज हैं, जिन्हें मनाने में कांग्रेस असफल रही है, वहीं पार्टी के बड़े नेता भी इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार से अभी दूर हैं। ऐसे में भाजपा ने गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करवाकर कांग्रेस को पसोपेश में डाल दिया है।

हर वर्ग को छुआ

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली से भाजपा को और मजबूती मिली है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सिंतबर को कुरुक्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली कर जीटी रोड बेल्ट में पहले से मजबूत भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बना चुके हैं। प्रधानमंत्री ने रैली में युवाओं, किसानों, महिलाओं, विकास और वीर जवानों पर भी बात की। उन्होंने खिलाड़ियों को सराहा और दलितों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जातिगत टिप्पणियों पर कांग्रेस को घेरा।

कांग्रेस की पोल खोली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने हरियाणा की माटी से जोड़ा, उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ हूं वह हरियाणा की पावन भूमि के कारण हूं। प्रधानमंत्री रैली में किसानों और युवाओं के दिल को छू गए। उन्होंने मंच से किसानों के मसीहा सर छोटूराम को नमन किया, वहीं प्रदेश के युवाओं को हरियाणवी में राम-राम कर सबका दिल छू लिया। युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी देने पर प्रदेश सरकार की तारीफ की, वहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार व पर्ची व खर्ची की पोल भी खोली। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा दलितों के अपमान के मुद्दे को उठाया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोला।

खिलाड़ियों पर किया फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सराहा। ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक विजेताओं को देश की शान बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश में ओलंपिक खेल भारत में करवाने का प्रयास कर रही है, जिसका सीधा फायदा हरियाणा के खिलाड़ियों को होगा। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में हर शहर में ओलंपिक नर्सरी बनाने संकल्प लिया है। इससे हरियाणा में नई खेल प्रतिभाएं पैदा होगी और आगे बढ़ेगी।

वीर जवान कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे

सैनिकों की खान हरियाणा को भी प्रधानमंत्री ने सराहा। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में चुनाव हो रहे है, इसका सबसे बड़ा श्रेय हरियाणा के वीर सूपतों व उनकी माताओं को जाता है। जिन्होंने कश्मीर में शांति लाने के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्रमीर में धारा-370 हटाना चाहती है, इस बात के लिए हरियाणा के सैनिक और उनके परिवार कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

विकास का नया खाका खींच गए मोदी

प्रधानमंत्री ने रैली में सोनीपत, रोहतक व पानीपत के विकास का खाका भी खींचा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नए हाईवे बनाकर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी। विकास को किसानों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री की दो और रैलियां प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र, गोहाना रैलियों के बाद उनकी पलवल व हिसार में भी जन आशीर्वाद रैलियां प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री की चारों रैलियों से भाजपा प्रदेश में हर क्षेत्र को कवर कर लेगी।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X