Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गठबंधन की सरकार में दलित एवं पिछड़ा वर्ग से होंगे एक-एक उपमुख्यमंत्री: कुमारी मायावती

Updated on Wednesday, September 25, 2024 18:42 PM IST

जींद । उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का कहना है कि हरियाणा में इस विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और चौ. अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। मायावती ने ऐलान किया कि गठबंधन की सरकार में दलित समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जाएगा। मायावती ने कांग्र्रेस एवं भाजपा को आरक्षण विरोधी दलों की संज्ञा देते हुए कहा कि आरक्षण को बचाने के लिए ऐसे दलों को सत्ता से दूर करना जरूरी है। मायावती ने हरियाणा की धरती से केंद्र सरकार से जातीय जनगणना करने की भी मांग की। हरियाणा के उचाना की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए मायावती ने चौ. देवीलाल को किसान-कमेरे का मसीहा बताते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अॢपत किए।

मायावती ने भाजपा व कांग्रेस को बताया दलित विरोधी, बाबा साहेब अम्बेडकर को देरी से भारत मिलने के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार व कसूरवार

इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद, बसपा हरियाणा-पंजाब के प्रभारी, रणधीर बैनीवाल, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल टीगड़ा, प्रकाश भारती, सुनैना चौटाला, आदित्य चौटाला, अर्जुन चौटाला सहित गठबंधन के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। रैली में अपने करीब 39 मिनट के भाषण में मायावती कांग्र्रेस को बाबा साहेब अम्बेडकर की नीतियों का विरोधी बताते हुए कहा कि  बाबा साहेब को विलंब से भारत रतन दिया गया, ङ्क्षजसकी कसूरवार और जिम्मेदार कांग्रेस ही है। मायावती ने कहा कि चौ. देवीलाल ने जहां किसान-कमेरे के लिए संघर्ष किया तो वहीं वे आपात्तकाल के अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में भी जेल में गए।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकारें रहीं। देश में सर्वसमाज, अल्पसंख्याकों एवं अति पिछड़े वर्गों का वांछित उत्थान हीं हुआ है। अभी हाल में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण संबंधी सिफारिश के संदर्भ में मायावती ने कहा कि अब यह राज्य सरकारों के अधीन है कि वे आरक्षण के संदर्भ में फैसला ले। यह आरक्षण को खत्म करने की प्रक्रिया है। ऐसे में यदि हरियाणा में जनता गठबंधन की सरकार बनाती है तो आरक्षण को बचाया जा सकता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात कहते हैं और भारत में आरक्षण के पक्षधर की बात करते हैं। दरअसल ऐसे लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। असल में कांग्रेस की विचारधारा दलित विरोधी है और इन्हें चुनाव में सबक सिखाना जरूरी है।

किसान खुशहाल तो देश मालामाल: चौ. ओमप्रकाश चौटाला

तबीयत नासाज होने के बावजूद 90 वर्षीय इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला रैली में उमड़े जनसैलाब से बेहद प्रसन्न नजर आए और उन्होंने बैठे-बैठे वक्तव्य देने की बजाय खड़े होकर भीड़ को संबोधित किया। चौ. ओमप्रकाश  चौटाला ने कहा कि जितने लोग सभा स्थल में बैठे हैं, उससे कहीं अधिक सडक़ों पर बाहर भी भीड़ है।

हरियाणा की धरती से बसपा सुप्रीमो ने की जातीय जनगणना करने की मांग, उचाना में चौ. देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो-बसपा ने दिखाई सियासी ताकत

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जींद को संघर्ष की धरती बताते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने अपनी राजनीतिक शक्ति को इसी धरा पर बढ़ावा दिया। चौटाला ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है और किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है। आज किसानों को उसकी फसलों का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान तारमीरा, सरसों, गन्ना पैदा करता है, लेकिन लागत भी नहीं मिलती है। चीनी के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। डीजल व पैट्रोल के दाम में इजाफा हो रहा है। किसान जिस ट्रैक्टर पर चलता है, उसमें डलने वाले डीजल के दाम हर रोज बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तेल से जहाज चलता है, उस तेल के दाम में मंदा आता है। दरअसल यह पूंजीपतियों की सरकारें हैं।

 कांग्रेस कर रही है दलितों का अपमान: चौ. अभय चौटाला

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने जींद की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने भी यही से अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू किया और किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इस वजह से नशा भी बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। किसानों ने 13 माह तक आंदोलन किया और 750 से अधिक किसान शहीद हो गए। अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के आंदोलन में वे कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहे। कांग्रेस भी किसान एवं दलित विरोधी है। कांग्रेस में ही दलितों का अपमान हो रहा है और यही वजह है कि आज कांग्रेस हाशिए पर चली गई है। कांग्रेस के 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 6 हजार पैंशन और 100-100 गज के प्लांट गारंटियों को अभय चौटाला ने लॉलीपाप बताते हुए कहा कि बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर पहली कलम से ही वे सभी वादे पूरे करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि 37 साल पहले चौ. देवीलाल ने बुजुर्गों की 100 रुपए पैंशन की थी। उससे पहले जब चौ. देवीलाल प्रदेश भर में न्याय युद्ध चला रहे थे तो वे 100 रुपए पैंशन और किसानों के कर्ज माफी की बात कहते थे। तब के मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल कहते थे यह मुमकिन नहीं है। चौ. देवीलाल की सरकार बनी तो उन्होंने केबिनेट में यह बिल पास करवाया और बाद में अपने प्रधान सचिव को बुलाकर कांग्रेस पर 100 रुपए पैंशन व कर्ज माफी लिखवाया और नीचे दस्तख कर दिए चौ. देवीलाल। अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर वे 7500 रुपए पैंशन देंगे। महिलाओं को मुफ्त सिलैंडर देने के साथ-साथ प्रति माह 1100 रुपए रसोई खर्च के लिए दिए जाएंगे तो चौ.देवीलाल आवास योजना के तहत सभी गरीबों को 100-100 गज के प्लांटों पर पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X