Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरमीत राम रहीम पर फेरा, फेमा और मनी लॉड्रिंग में कसेगा शिकंजा

Updated on Friday, October 27, 2017 09:33 AM IST

पंचकूला,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। डेरा प्रमुख पर फॉरेन एक्सचेंज रेग्यूलेशन एक्ट (फेरा), फेमा और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत शिकंजा कसने वाला है। गुरमीत ने करोड़ों रुपये विदेशों में ट्रांजेक्शन किए हैं। पुलिस को बैंक से संबंधित पासबुक व प्रॉपर्टी दस्तावेज मिले हैं और उनसे इस बारे में खुलासा हुआ है। फिलहाल कोर्ट कमिश्नर डेरा प्रमुख की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रहे हैं। हनीप्रीत और अन्य के पास कितनी प्रॉपर्टी इस बारे में सबूत जुटाए जा रहे हैं। डेरा प्रमुख के पास हरियाणा और राजस्थान में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। डेरा और डेरा प्रमुख के नजदीकियों की करोड़ों की संपत्ति के साथ-साथ यहां से होने वाले करोड़ों के देश-विदेश में होने वाले ट्रांजेक्शन की भी प्रवर्तन निदेशालय जांच करेगा। फिलहाल कोर्ट कमिश्नर की ओर से अपनी रिपोर्ट पेश की जाएगी, उसके बाद अदालत द्वारा ईडी को इस संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं। बताया जाता है कि एसआइटी की ओर से 11 अक्टूबर को गुरुसर मोडिया में हनीप्रीत की निशानदेही पर हुई छापेमारी में पुलिस को डेरा की संपत्तियों के मूल दस्तावेज सहित वित्तीय लेन देन का पूरा ब्यौरा मिला है। हार्ड डिस्क की बरामदगी पहले ही सिरसा से कर ली गई थी, जबकि अन्य आरोपियों से होने वाली पूछताछ में भी डेरा से जुड़ी संपत्ति को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।बॉलीवुड से डेरा सच्‍चा सौदा के कनेक्शन और इसके लिए फंडिंग करने वाली संस्थाओं सहित तमाम व्यक्ति भी पुलिस के रडार पर हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के सूत्रों ने बताया कि अभी तक कोर्ट कमिश्नर इस संबंध में जांच कर रहे हैं। उन्हें पुलिस की ओर से कोई भी ऐसा दस्तावेज या बैग नहीं सौंपा गया है। ईडी को दस्तावेज सौंपे जाने के बाद ही प्रारंभिक जांच शुरू हो पाएगी। इस संबंध में कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई शुरू होगी। ईडी उन तमाम वित्तीय लेन देन की जांच करेगी, जो डेरा से पिछले वर्षों के दौरान किए गए हैं। इस दौरान डेरा के अंदर चलने वाले प्लास्टिक मनी के पीछे का राज खुलना बाकी है। फिल्मों का विदेशों में प्रमोशन और इसके लिए फंडिंग करने वालों का भी खुलासा मूल दस्तावेजों से होगा। ईडी यह भी खंगालेगी कि करोड़ों के ट्रांजेक्शन कहां और किनके खातों में हुए हैं। हवाला के जरिये भी कोई कारोबार चल रहा था या नहीं, इस बारे में तथ्य भी कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद ही जुटाए जाएंगे। दो महीने पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ भी हुई। हनीप्रीत, दिलावर, प्रदीप गोयल, एमएसजी सीइओ सीपी अरोड़ा व राकेश सहित डेरा के तमाम नजदीकियों से हुई पूछताछ में करोड़ों की संपत्ति, पासपोर्ट की कापियां, प्लास्टिक काड्र्स, एक बैग, दर्जनों बैंक एकांउट्स, कृषि भूमि सहित डेरा की तमाम संपत्तियों का भी पता चला है। पुलिस ने कोर्ट कमिश्नर को सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। अब इन दस्तावेजों के बारे में अदालत ही अगला फैसला करेगी।
'' गुरसर मोडिया से कई दस्तावेज बरामद हुए थे। सिरसा में सर्च के एक हार्ड डिस्क पुलिस को मिली थी। मामले में वित्तीय लेन-देन की जांच ईडी करेगी।

                                                                                                       - मुकेश मल्हौत्रा, एसीपी, पंचकूला।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X