Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को फिर घेरा, किया तीखा प्रहार, एक्स हैंडल पर लिखा

Updated on Wednesday, September 25, 2024 15:05 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस को जोरदार तरीके से घेरा। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के शासनकाल में किसानों की दुर्दशा और उन पर हुए अत्याचारों को लेकर नायब सिंह सैनी ने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस पर सवालों की बौछार कर दी।

कांग्रेस बताए कि क्या अपने 60-70 साल के शासन में कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी, मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?

 

 

नायब सिंह सैनी ने किसानों को लेकर जो सवाल पहले किए, उनसे कांग्रेस झल्ला रही है और अब फिर सैनी का हमला कांग्रेस और हुड्डा पर भारी पड़ रहा है। दरअसल नायब सैनी ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों से छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें।

ये पूछ तीखे सवाल, मांगा जवाब

  • भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में एमएसपी देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताए कि अपने 60-70 साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी है?
  • किसानों को सलाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के 70 साल में अब तक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सलाना राशि कभी दी है?
  • भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?
  • भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?
  • कांग्रेस और उसके सीएलयू गैंग के चाल-चेहरे-चरित्र को हरियाणे का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़कर सौ बार भी माफ़ी मांगे तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे।
Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X