Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जाट आंदोलन में सरकार को अस्थिर करने की हुई थी साजिश : सीएम मनोहर लाल

Updated on Friday, October 27, 2017 09:32 AM IST

चंडीगढ़,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हरियाणा में तीन सालों के दौरान हुई हिंसा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने रामपाल प्रकरण, जाट आंदोलन और डेरा समर्थकों की हिंसा पर कांग्रेस व इनेलो को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि हिंसा की घटनाओं से वे बड़े आहत हैं। मनोहर लाल ने आरोप जड़ा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उनकी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई थी। पंचकूला में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल को कोर्ट में पेश करना चुनौती थी। कोर्ट के आदेश मानते हुए हमारी सरकार ने उसे अदालत में हाजिर किया। जाट आरक्षण आंदोलन में पूरी तरह से सियासत हावी रही। ऐसा कभी नहीं हुआ कि जाट आंदोलनकारी मुझसे बात करने के बाद संतुष्ट होकर चले जाएं और फिर भी आंदोलन खड़ा कर दें।

मुख्यमंत्री के अनुसार तब सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई थी और हिंसा प्रायोजित थी। साजिश का पता लगाने के लिए जस्टिस एसएन झा आयोग का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा। रही आरक्षण आंदोलन की बात को जरूरतमंद लोगों का हक नहीं मरने दिया जाएगा। मनोहर लाल ने डेरा समर्थकों पर हुई फायरिंग से जुड़े सवाल पर कहा कि गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट में पेश होना था। यह प्रकरण 1990 का है। यदि पिछली सरकारें ठीक से अमल करती तो आज यह स्थिति नहीं होती। फिर भी हमारी सरकार ने तीनों प्रकरण में कानून व्यवस्था को समय पर नियंत्रित किया है।
 

मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट की फिल्म और 110 पेज की स्मारिका के जरिए अपने तीन साल के कामकाज का हिसाब किताब दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से तैयार इस फिल्म को में सरकार के तीन साल के कार्यकाल को 100 में से 100 नंबर दिए गए। सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और आडियो वीडियो सलाहकार राकी मित्तल का इस फिल्म को तैयार कराने में सहयोग रहा। राकी मित्तल के अनुसार अब हर गांव और शहर में यह फिल्म जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X