Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आज गोहाना में जन आशीर्वाद रैली में हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मोहन लाल बडोली

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

रोहतक । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की। मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि बुधवार 25 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। मोहनलाल बड़ोली ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस को दलित विरोधी मुद्दे पर जमकर घेरा।

सोनीपत, रोहतक और पानीपत के पार्टी प्रत्याशी  मौजूद रहेंगे : प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडोली

मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र, और चेहरा स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस पार्टी अपनी दलित और ओबीसी विरोधी मानसिकता को अपने व्यवहार और अपने बयानों से प्रदर्शित कर रही है। जिस प्रकार कांग्रेस में भूपेंद्र हुड्डा द्वारा दलित विरोधी व्यवहार किया जा रहा है, वह इस चुनाव में कांग्रेस की परंपरा को दर्शा रहा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के दलित समाज के नेताओं को ठिकाने लगा रहे हैं। पहले अशोक तंवर को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया और अब कुमारी सैलजा के साथ भी ऐसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है।

रैली में पार्टी के तीन लोकसभाओं के 22 प्रत्याशी भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच सांझा करेंगे: मोहन लाल बडोली

हुड्डा ने कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अपने पुत्र को आगे बढ़ाने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी को पुत्र मोह में फंसा दिया। जिस प्रकार सोनिया गांधी अपने पुत्र मोह में फंसकर राहुल गांधी के लिए काम करती थीं, उसी प्रकार हुड्डा हरियाणा में अपने पुत्र मोह में पड़कर सभी दूसरे नेताओं का अपमान कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, ईश राणा पानीपत, जिला मीडिया प्रभारी तरूण सन्नी शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने खुद कबूली भ्रष्टाचार की आदत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने विदेश में जाकर अपनी आदत के अनुसार पूरे देश की बुराई करते हैं, देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान करते हैं,जनता वह देख रही है। राहुल गांधी एक प्रदेश में जाकर दूसरे प्रदेश के लोगों की बुराई करते हैं। उत्तर प्रदेश में जाकर हरियाणा की और अन्य जगह जाकर दूसरे राज्य की खुलेआम बुराई करते हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने उनके बयानों पर चुप्पी साध रखी है।

बिना पर्ची-खर्ची के 1 लाख 44 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी 

मोहन लाल बडोली ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दस साल के शासनकाल में प्रदेश में बिना पर्ची- खर्ची के 1 लाख 44 हजार  युवाओं को मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। वहीं कांग्रेस के कई प्रत्याशी अभी से ही सरकारी नौकरियों का सौदा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरने का काम करेंगे, उन्होंने यहां तक स्वीकार कर लिया कि बिना भ्रष्टाचार के कांग्रेस की सरकार नहीं चलेगी। राहुल गांधी अब प्रचार करने उसी विधानसभा में जाने वाले हैं जहां से यह चर्चा शुरू हुई थी। इसका मतलब यह है कि उन्होंने खर्ची-पर्ची की बात पर मुहर लगाने का काम किया है। आज कांग्रेस की सोच और उनके विचार पूरे प्रदेश की जनता के सामने जाहिर हो चुके हैं। प्रदेश की जनता 5 अक्टूबर को चुनाव के दिन कांग्रेस को इसका जवाब देगी और लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चल रही भाजपा

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है, जिससे यह दिन और खास हो जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानववाद से संबंधित अंत्योदय की भावना से सरकार काम कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय सरकार के माध्यम से देश में जो परिवर्तन आ रहे हैं वह दीनदयाल उपाध्याय जी के दिए हुए विचारों के माध्यम से ही हैं, जब तक देश के आखिरी व्यक्ति का विकास न हो जाए तब तक देश विकसित नहीं हो पाता। यही हमारा मूल मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सब का विश्वास के मंत्र पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री 

मोहन लाल बडोली ने 26 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के 20,629 बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ता से दोपहर 12:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद करेंगे। 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बैठकर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुनेंगे और सीधा संवाद करेंगे, इसके अलावा हरियाणा के चार ऐसे शक्ति केंद्र हैं जिसे प्रधानमंत्री का द्विपक्षीय वार्तालाप रहेगा, इस कार्यक्रम के लिए जनता के द्वारा दिए गए सुझावों पर भी प्रधानमंत्री जी अपनी राय व्यक्त करेंगे और कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक महीने में मन की बात करते हैं। चुनाव के समय में ऐसा संवाद लोकतंत्र की परंपरा और मर्यादा को मजबूत करता है।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X