Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी गुरुग्राम में करेंगे रैली, सभी तैयारियां पूरी : कमल यादव

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

गुरुग्राम । प्रदेश हैट्रिक बनाने की रणनीति के तहत भाजपा चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। गुरुग्राम की चारों सीटों पर कमल खिले इसके लिए मंगलवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई और कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 सितंबर को होने वाले संवाद कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। वहीं 25 सितंबर बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की रैली को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। इस बैठक में जिला प्रभारी संदीप जोशी समेत तमाम प्रदेश व जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बुधवार को गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के समर्थन में रैली करेंगे। यह रैली सायं 5 बजे रामलीला मैदान गुरुग्राम में होगी। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह रैली बड़ी और विशाल होनी चाहिए, इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को रैली में आने का आग्रह करें। उन्होंने यह भी कहा कि रैली में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

नितिन गड़करी और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुकमल में हुई बैठक

कमल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को 12.30 बजे नमो एप के ऑडियो ब्रिज के जरिए प्रदेश के लगभग साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सवाल जवाब भी करेंगे और पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जीत का मंत्र देंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम गुरुग्राम जिला के सभी 281 शक्ति केंद्रों पर होगा और इसकी व्यवस्था कर दी गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करेगा। 

कमल यादव ने कहा कि चुनाव के समय में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं से संवाद व मार्गदर्शन करना पार्टी की बड़ी जीत को तय करेगा और कार्यकर्ताओं में आत्मबल बढ़ेगा। जिला अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता गुरुग्राम की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में और हम तीसरी बार बड़े मार्जिन के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे।

बैठक में जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड, बोधराज सीकरी, महामंत्री रामबीर भाटी,सर्वप्रिय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव,सुन्दरी खत्री, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, जिला प्रवक्ता विपिन यादव, सह मीडिया नेहा अग्रवाल,जिला सचिव निधि कोटिया के अलावा जिले के सभी मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X