Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकुला में एसईजेड के निर्माण की फार्मा इंडस्ट्री की मांग को चंद्र मोहन ने किया स्वीकार

Updated on Monday, September 23, 2024 19:05 PM IST

पंचकुला | पंचकुला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन ने आज पंचकुला के दवा निर्माताओं और ट्रेडर्स के साथ मुलाकात की। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में हुई इस मुलाकात में पंचकुला की सभी जानी मानी फार्मा कंपनियों के मालिक और फरमा ट्रेडर्स मौजूद थे। इस अवसर पर पंचकुला के फार्मा इंडस्ट्री ने 12 फुट का अनूठा इंजेक्शन रूपी मांग पत्र   चंद्र मोहन को सौंपा। इस्वमांग पत्र के माध्यम से इन ट्रेडर्स ने मांग की कि पंचकुला में विशेष एसईजेड की स्थापना की जाए ताकि यहां और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके और पंचकुला विकास की नई उंचाई छू सके।

चंद्र मोहन ने पंचकुला के फार्मा मैन्युफैक्चरिंग व ट्रेडरज को भरोसा दिलाया कि  कांग्रेस की सरकार बनते ही वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा की यह एक शानदार सुझाव है और इस एसईजेड के वजूद में आने के बाद पंचकुला में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे।

 कहा प्राथमिकता के आधार पर होगा एसईजेड का निर्माण

चंद्र मोहन आज भी लगातार पंचकुला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात करते रहे। आज उन्होंने वहीं सभी फार्मा मैन्युफैक्चरर और ट्रेडर्स ने एकमत से चंद्र मोहन को अपने समर्थन का वायदा किया और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भाई चंद्र मोहन ने पंचकूला के विकास को एक नई दिशा देंगे और पंचकुला विश्व के मानचित्र पर एक मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभरेगा। इस मौके पर पंचकूला फार्मा इंडस्ट्री सहित इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रेडर्स भी मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में  चंद्र मोहन ने पंचकुला के साथ जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। चंद्र मोहन ने बरवाला में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल लाने और सेक्टर 32 में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परियोजना को निर्वाचित होने के बाद रिकॉर्ड समय में पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ी घोषणाएँ करने और फिर उन्हें भुला देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़े जोर-शोर से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ नहीं हुआ।  उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सत्ता में आने पर कुछ ही महीनों में ही मेडिकल कॉलेज एक  हकीकत बन कर नज़र आएगा। चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला जिले के दूरदराज के हिस्सों में सस्ती  और आधुनिक चिकित्सा का लाभ  पहुंचाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचकुला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की है और इस सरकार की उदासीनता हर जगह देखी जा सकती है। चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला के गांवों में कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है, सड़कें जर्जर हैं, पानी की आपूर्ति अनियमित है और सीवरेज, जल निकासी जैसी सुविधाएं तो पूरी तरह से नदारद हैं।  उन्होंने कहा, ''हरियाणा विधानसभा में आपका प्रतिनिधि बनने के बाद ये सभी समस्याएं अतीत के बुरे सपने  जैसी बन जाएंगी।''

उन्होंने आगे कहा कि न केवल पंचकुला जिले, बल्कि पूरे हरियाणा के लोग पिछले 10 वर्षों के कुशासन से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस को वापस लाने का मन बना चुके हैं। चंद्रमोहन ने इस समारोह में एक बार फिर दोहराया कि विकास का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सबसे दूरस्थ हिस्से में भी जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हमेशा उनका जुनून  रहा है और हमेशा रहेगा।

आज  चंद्र मोहन के समर्थन में कार्यक्रम आयोजन करने वालों में  संजू, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, पवन मित्तल,  कुलदीप सिंह राणा,  एस.के. शर्मा,  अमर सिंह, जगतार सिंह, योगेश कौशिक,  जगबीर मलिक,  कुप्पी,  सतपाल,  धर्मपाल मित्तल,  विशु, अदविन, डा. आर.सी. मिश्रा,  अनिल,  राजेश ढांडा, सु योगेन्द्र कवातरा,  उदित मेहंदिरत्ता,  नितिन शर्मा,  धर्मवीर शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

X