Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं का मंथन

Updated on Monday, September 23, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक में नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे भाजपा पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करेगा। भाजपा का कार्यकर्ता भी पीएम मोदी को सुनने और बातचीत करने के लिए उत्सुक है।

26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें पीएम, बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर रहे उपस्थित

डाक्टर पूनिया ने बताया कि 4000 से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर पार्टी ने पीएम मोदी को सुनने की व्यवस्था की है। भाजपा की बड़ी जीत हो इसके लिए पार्टी “माइक्रो मैनेजमेंट पर फोकस“ कर रही है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को नमो एप के जरिए सुनने का आह्वान कर चुके हैं। आडियो ब्रिज से प्रधानमंत्री हरियाणा के लगभग साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर सकेंगे।

डाक्टर पूनिया ने बताया कि पीएम मोदी समय-समय पर उत्साह वर्धन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं। हरियाणा में चुनाव चरम पर है ऐसे में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद व मार्गदर्शन करना पार्टी की बड़ी जीत को तय करेगा।

प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है। इस चुनावी बेला में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने से निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं का आत्मबल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान और समर्पित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में और हम तीसरी बार बड़े मार्जिन के साथ सरकार बना रहे हैं।

सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जन-जन की आवाज बन चुकी है। हरियाणा में मोदी सरकार और नायब सरकार द्वारा कराए गए विकास की गूंज है। भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के लाखों युवाओं का नौकरियां दी है इसलिए युवा भी भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X