Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां : हुड्डा

Updated on Monday, September 23, 2024 18:00 PM IST

रोहतक | कांग्रेस सरकार बनने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार ही 2 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। कांग्रेस पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा रोहतक में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल। हुड्डा और उदयभान ने दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

भाजपा महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी कांग्रेस में हुए शामिल

इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हार की बौखलाहट में बीजेपी सिर्फ और सिर्फ झूठ का सहारा ले रही है। बेरोजगार युवाओं को बरगलाने के लिए बीजेपी वाले अब 25 हजार नौकरी देने की बात कह रहे हैं। जबकि पूरे 5 साल ये सरकार भर्तियों को खुद भर्तियों को लटकाती रही। बीजेपी द्वारा कभी पेपर लीक, कभी सीईटी, कभी सीईटी के सिर्फ 4 गुणा तो कभी सोशियो-इकॉनोमिक अंकों के फेर में युवाओं को उलझाया गया। बीजेपी ने युवाओं को सिर्फ तारीख पर तारीख दी, लेकिन कांग्रेस उन्हें ज्वाइनिंग पर ज्वाइनिंग देगी। सारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता, भर्ती विधान और बिना देरी के तय कैलेंडर के आधार पर होंगी।

हुड्डा ने कहा कि खुद भाजपा खुद अपनी सरकार की नाकामी को स्वीकार कर रही है। इसीलिए वो कभी भी अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल और पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र तक नहीं करती। जबकि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी अपने कामों के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार ने एक केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बनवाया, पूरे प्रदेश में 12 विश्वविद्यालय बनवाई, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 45 सरकारी कॉलेज बनाए, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले, 36 आरोही स्कूल, दर्जनों मॉडल व संस्कृति मॉडल स्कूल खोले। मेवात, भिवानी, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, गोहाना समेत 6 नए मेडिकल कॉलेज और 1 नया स्वास्थ्य विश्वविद्यालय बनाया। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स-2 बाढ़सा बनवाया। राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी और बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने के अलावा अनगिनत काम करवाए। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश पर केवल 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन भाजपा सरकार ने बगैर कोई काम किए ही साढ़े चार लाख करोड़ का कर्ज प्रदेश पर चढ़ा दिया।

बीजेपी ने युवाओं को दी तारीख पर तारीख, कांग्रेस देगी ज्वाइनिंग पर ज्वाइनिंग : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ना बीजेपी के पास गिनवाने लायक पूर्व का कोई काम है और ना ही भविष्य का कोई रोडमैप। इसीलिए भाजपा ने कांग्रेस की गारंटियों को कॉपी करके अपना घोषणापत्र तैयार किया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपनी प्रत्येक घोषणा को पूरा करेगी। बुजुर्गं को 6000 रुपये पेंशन, युवाओं को 2 लाख पक्की नौकरी, कर्मचारियों को ओपीएस, महिलाओं को 2000 रुपये महीना सम्मान राशि जैसे हरेक वादे को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

बढ़ते नशे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले कोई चिट्टे का नाम तक नहीं जानता था, लेकिन भाजपा के संरक्षण में ऐसा नशा गली-गली तक पहुंच गया है। इस सरकार प्रदेश की किसानी और जवानी को बर्बाद करने का काम किया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X