Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जिस प्रकार से अपमान किया है, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी : अर्जुन राम मेघवाल

Updated on Saturday, September 21, 2024 18:34 PM IST

चंडीगढ़ ।   केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, व संस्कृति. संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रोहतक में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण खत्म करने के राहुल गांधी के बयान के पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के मन में खोट है, इसलिए रहाल राहुल गांधी आरक्षण को करना चाहते हैं।  मेघवाल ने कुमारी सैलजा के अपमान को लेकर हुड्डा और हुड्डा समर्थकों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जिस प्रकार से अपमान किया है, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी। प्रेसवार्ता के दौरान  मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी की परंपरा ही दलितों का अपमान करने की रही है : अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी ही पार्टी की दलित नेता कुमारी सैलजा के विरुद्ध की गई अपमानजनक जातिगत टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की परंपरा ही दलितों का अपमान करने की रही है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करती, न ही अपशब्दों के प्रयोग को बढ़ावा देती है। जिस प्रकार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का अपमान किया है, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी, और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मेघवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए बताया कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में मंडल कमीशन का विषय आया और उसे इंदिरा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। आज राहुल गांधी ओबीसी हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन इंदिरा गांधी ने उस समय ओबीसी आरक्षण से संबंधित रिपोर्ट को लागू नहीं किया था।

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म :  अर्जुन राम मेघवाल

 

 

अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की, तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने 2 घंटे से अधिक समय तक लोकसभा में ओबीसी आरक्षण के विरोध में भाषण दिया था।  मेघवाल ने याद दिलाया कि नवभारत टाइम्स को दिए गए साक्षात्कार में राजीव गांधी ने कहा था कि वह आरक्षण के माध्यम से देश में मंदबुद्धि लोगों को पैदा नहीं करना चाहते हैं।

नेहरू-गांधी परिवार के मन में आरक्षण के प्रति खोट

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गांधी परिवार के मन में ही खोट है, और वो देश से आरक्षण को हटाना चाहते हैं जो उन्होंने अमेरिका में भी कहा। राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए  मेघवाल ने कहा कि वह हमें बदनाम कर रहे थे कि अगर 2024 के चुनाव में बीजेपी जीत गई तो, हम आरक्षण को हटा देंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से हमारे नेताओं के बयानों को तोड़ मरोड़ कर जनता के बीच में पहुंचाया गया और ओबीसी समाज में भय फैलाया गया।  मेघवाल ने कहा कि देश में यदि आरक्षण के खिलाफ कोई है तो वह गांधी-नेहरू परिवार है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए  मेघवाल ने कहा कि राहुल जब लोकसभा में संविधान की किताब लाए थे, तब हमारी ओर से खड़े होकर कुछ लोगों ने उनसे पूछ लिया था कि इसमें अनुच्छेद कितने हैं, चैप्टर कितने हैं पर इनमें से किसी भी सवाल का राहुल गांधी जवाब नहीं दे पाए थे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों को लिखकर बताया था कि वे आरक्षण की व्यवस्था को पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा जब 1951 में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था, तो उसके कारणों में से एक कारण यह भी था कि नेहरू जी ने वादा करने के बाद भी ओबीसी कमीशन नहीं बनाया था। इसी प्रकार सन 1956 में काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया गया था।

इंदिरा गांधी के समय कुचली गई थी संविधान की आत्मा

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज राहुल गांधी संविधान में संशोधन की बात करते हैं, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि संविधान में सबसे अधिक संशोधन इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुआ, जब संविधान की आत्मा को बदल दिया गया। उस समय उन्होंने एक ऐसा संशोधन कर दिया जिसके अंतर्गत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और स्पीकर के चुनाव को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद, और धर्मनिरपेक्षता शब्द संविधान निर्माताओं ने शामिल नहीं किए थे, लेकिन कांग्रेस ने संशोधन करके उसे भी बदल दिया। उस समय कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को कुचल दिया था।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X