Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर लोकतंत्र की निशानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Updated on Saturday, September 21, 2024 11:43 AM IST

चण्डीगढ़ | हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  पंकज अग्रवाल ने कहा कि 5 अक्तूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव 2024 में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष कदम उठाए है। स्वीप गतिविधियां, स्लोगन राईटिंग, पेंटिग, नूक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

चौपालों, खाट-मुढढ़ो पर हो रही है चुनाव पर चर्चा, बढ़ाऐंगे मतदान प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है। लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में अन्य राज्यों की तुलना में यहां मतदान प्रतिशत सदैव अधिक रहा है। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान 68.31 प्रतिशत हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए आयोग के साथ-साथ हर नागरिक का कर्तव्य व अधिकार बनता है कि वे ‘लोकतंत्र का पर्व-प्रदेश का गर्व‘ हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अपना कीमती वोट डालकर भागीदार बनें, क्योंकि एक-एक वोट से ही मतदान प्रतिशत बढ़ता है।

एक-एक वोट से ही बढ़ता है मतदान प्रतिशत, आयोग का प्रयास पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार बढ़े मतदान प्रतिशत ,वोट डालना हर नागरिक का कर्तव्य व अधिकार

उन्होंने  बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए गत दिन भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम हरियाणा दौरे पर आई थी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया जाए। हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से पहले ही जागरूक है, चौपालों, खाट-मुढढ़ो पर चुनाव की चर्चा जोरो पर है, तो यहां मतदान प्रतिशत क्यों नहीं बढ़ सकता।

उन्होंने कहा कि गत दिवस उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित चुनाव प्रक्रिया में लगे अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि हमारा प्रयास रहेगा कि 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 प्रतिशत से अधिक मतदान हो।  पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट केवल उंगली  पर एक निशान नहीं है, बल्कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आशा की एक नई किरण होता है।

उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रही गतिविधियों को एक अभियान का रूप देते है और मतदान के ग्राफ को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिले मतदान जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से लगे हुए है, इसमें विभिन्न विभागों सहित शिक्षण संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है, स्कूल व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मेहंदी व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ, गांवों में रैली निकाल कर मतदाताओं को चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

स्वीप अभियानों के माध्यम से समझाया जा रहा है वोट का महत्व

उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय व प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विभिन्न प्रकार के स्वीप अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को प्रत्येक वोट का महत्व समझाया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों को 5 अक्तूबर को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढक़र भागीदारी करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X