Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, दो कार्यकर्ता घायल

Updated on Friday, September 20, 2024 18:52 PM IST

चंडीगढ़। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार को उस समय फायरिंग कर दी जब वह चुनाव प्रचार के लिए एक जनसभा में जा रहे थे। फायरिंग के दौरान दो कांग्रेस कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर किया गया है। जिस कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली लगी है वह खुद अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। प्रांरभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि यह घटना अवैध खनन तथा गैंगवार का परिणाम है।

एक घायल के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले, पुलिस को संदेह, गैंगवार में हुई घटना

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अपने काफिले के साथ भरौली गांव की तरफ जा रहे थे। उनके साथ एक कार्यकर्ता गोल्डी मोटर साइकिल पर जा रहा था। इसी बीच कुछ गुंडा तत्व काफिले का पीछा करने लगे। उन्होंने तीन फायर किए। बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार गोल्डी की छाती में गोली लगी जबकि डीके पंडित नामक अन्य कार्यकर्ता के हाथ में गोली लगी।

काफिले में हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन तुरंत एंबुलेंस बुलाकर गोल्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोल्डी की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जांच में पता चला है कि गोल्डी कालका के गांव खेड़ी का रहने वाला है। उसके विरूद्ध रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वर्ष 2017 में पंचकूला पुलिस ने गोल्डी को एक अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के अनुसार गोल्डी पर गोली गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों ने चलाई है। गोल्डी का पहले भुप्पी राणा गैंग से झगड़ा हुआ था। घटना के पुलिस तथा अद्र्ध सैनिक बलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करके फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X