Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा का संकल्प पत्र हर हरियाणवीं की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प : बिप्लब देब

Updated on Friday, September 20, 2024 18:51 PM IST

चंडीगढ़ ।   त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं हरियाणा के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिला की चारों विधानसभाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में बिप्लब देब ने कहा कि अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा में कमल खिलाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की और हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने महेंद्रगढ़ जिला की सभी विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान बिप्लब देब ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर भी कार्यकताओं से बातचीत की और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र हर हरियाणवीं की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प है। श्री देब ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है और कांग्रेस का मकसद ही भ्रष्टाचार करना है।

भाजपा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ली बैठक

बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा ने जनता की आकांक्षाओं को समझा है और हरियाणा को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा की प्रगति को नई उंचाइयों पर पहुंचाया है। बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हर माह 2100 रुपये देने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को 10 लाख तक का निशुल्क इलाज और बुजुर्गों के इलाज की जिम्मेदारी ली है। किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी है। बीजेपी ने हर जिला के विकास का संकल्प लिया है।

बिप्लब देब ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासन में हरियाणा की पहचान भ्रष्टाचार और घोटालों के नाम से होती थी। विपक्ष की सरकारों में युवाओं को पर्ची और खर्ची से नौकरियां दी जाती थी। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा सरकार ने हरियाणा में सुशासन स्थपित किया, पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म कर युवाओं को पारदर्शिता से और योग्यता के आधार पर नौकरियां दी। गरीब कल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया। बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब समय बहुत ही कम बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव व शहर-शहर तथा घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों से बताएं। मतदाताओं को विकसित और समृद्ध हरियाणा बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

हरियाणा में कमल खिलाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित : बिप्लब देब

हरियाणा भाजपा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है जो पार्टी को मजबूती देती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई है और अब कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जन आशीर्वाद से तीसरी बार हरियाणा में भी कमल खिलेगा और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

इन बैठकों में जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला महामंत्री भवानी शंकर, किशन लाल बोहरा, सुरेश शर्मा, प्रदीप गौड़, सपना गुप्ता, सरोज बाला, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, प्रवीन शर्मा, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X