Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

8 अक्टूबर के बाद ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ होगी शुरू, हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे हर माह 2100 रुपये : नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, September 20, 2024 18:24 PM IST

कुरूक्षेत्र | शाहबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना के समर्थन में आयोजित नॉन स्टॉप विकास, भाजपा पर विश्वास जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर के बाद लाडो लक्ष्मी योजना के तहत भाजपा सरकार हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये देगी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी।

विपक्ष के लोग गुमराह करने की राजनीति करते,भाजपा ने धरातल पर काम करके दिखाए : नायब सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में लिखी सभी बातों को 8 अक्तूबर के बाद पूरा किया जाएगा। सीएम सैनी ने विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग गुमराह करने की राजनीति करते हैं, जबकि हमने काम करके दिखाए हैं। जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा को एक बार फिर से आशीर्वाद देने की अपील की।

विपक्ष के लोग गुमराह करने की राजनीति करते,भाजपा ने धरातल पर काम करके दिखाए : नायब सैनी

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, हमें मिलकर प्रदेश की नई सरकार का गठन करना है और मैं आपके बीच भारतीय जनता पार्टी और सुभाष कलसाना के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, शाहबाद से भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना, जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश मंत्री राहुल राणा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता करण राजपूत व मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कलसाना उपस्थित रहे।

भाजपा ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों पर पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2019 में जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था, जिसके लिए वे कृतज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, आज मैं आपके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपकी सेवा करने का अवसर पाकर गर्व महसूस कर रहा हूँ।

56 दिनों में 126 कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 56 दिनों के भीतर उन्होंने 126 ऐतिहासिक कार्यों की शुरुआत की, जो आज हरियाणा प्रदेश के हर कोने में चर्चा का विषय हैं। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, विपक्ष के लोग पूछते हैं कि समय कब मिला? मैं घोषणा नहीं कर रहा हूँ, बल्कि काम करके दिखाया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं गरीब किसान का बेटा हूँ और मुझे पता है कि किस दिशा में और किस गति से आगे बढ़ना है। मेरे 56 दिनों का कार्यकाल विपक्ष के 10 साल के कार्यकाल से भारी पड़ेगा।

विपक्ष की हमेशा से गुमराह करने की रही राजनीति

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के नेता झूठे वादों और घोषणाओं के साथ जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हमारी सरकार ने ठोस काम करके दिखाया है। हम 8 अक्टूबर के बाद भाजपा सरकार का गठन करेंगे और जो कार्य हमने शुरू किए हैं, उन्हें और गति देंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी सफलता

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से अधिक मकान बनवाने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनवाकर लोगों को चाबी और कब्जा सौंपा है। उन्होंने कहा, हमने उन लोगों को भी कब्जा दिलाने का काम किया है, जिनका 100 गज के प्लॉट्स का वादा पिछली सरकार ने किया था, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया था।

महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री सैनी ने महिलाओं और किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं पर जोर देते हुए कहा, तीज के पर्व पर मैंने महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की। इस योजना का लाभ 50 लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा है। इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए प्रति एकड़ 2000 रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय भी भाजपा सरकार ने लिया है। उन्होंने हरियाणा में 100 प्रतिशत फसल बीमा कवरेज लागू करने के अपने ऐतिहासिक फैसले का भी जिक्र किया, जिससे प्रदेश के किसान सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भविष्य की योजनाएं और संकल्प पत्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा, हमने प्रदेश के लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार किया है। 8 अक्टूबर के बाद भाजपा सरकार ’लाडोलक्ष्मी योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, 5 लाख नए मकान बनवाने और 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार देने का संकल्प लिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा को विस्तार देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अब 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जा सकेगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के इलाज की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी।

कांग्रेस ने अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी किये झूठे वादे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठे वादों से भरा हुआ है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने एक लाख नौकरियाँ देने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही झूठे वादों से हरियाणा की जनता को भी भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे दावों से बचें और भाजपा पर विश्वास करें। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा, 5 अक्टूबर तक हमें पूरी तरह से भाजपा के समर्थन में जुटना है। हमें घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगना है और प्रदेश में विकास की इस रफ्तार को बनाए रखना है। मैं आपके बीच भाजपा और श्री सुभाष करसाना के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ।

मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील, हरियाणा के विकास के लिए कमल का फूल खिलाएं

मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए ’कमल का फूल’ खिलाना होगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार आने के बाद हरियाणा में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा जनता के मुद्दों का समाधान करना और हर क्षेत्र का समग्र विकास करना रहा है, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का समापन इस विश्वास के साथ किया कि जनता भाजपा पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेगी, और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एक बार फिर से कमल खिलेगा ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X