Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं को दिया झटका

Updated on Friday, September 20, 2024 12:16 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे के दौरान हरियाणा के युवक के साथ किया गया वादा पूरा करने के लिए शुक्रवार को अल सुबह करनाल के गांव घोघड़ीपुर में पहुंचे। यहां पहुंचकर राहुल गांधी ने अमेरिका में घायल हुए युवक के परिजनों से मुलाकात की और वीडियो कॉल करके परिजनों की अमेरिका में बात करवाई। विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा के नेता जहां एक तरफ राहुल गांधी की हरियाणा में रैलियां करवाने की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं अचानक से राहुल गांधी के करनाल दौरे को लेकर किसी भी नेता को सूचना नहीं मिली। करनाल जिला प्रशासन के पास भी इस बारे में कोई सूचना नहीं थी।

अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात अमित कुमार नाम के एक लडक़े से हुई थी। वह करनाल घोघड़ीपुर गांव का ही रहने वाला है। अमित का कुछ समय पहले अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वह अस्पताल में ही भर्ती है।

अमेरिका में मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अमित से वादा किया था कि वह जब वापस भारत जाएंगे तो उसके घरवालों से जरूर मिलकर आएंगे और युवक से वहां पहुंचकर वीडियो कॉलिंग भी करेंगे। राहुल गांधी अपने वादे के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे घोघड़ीपुर में अमित कुमार के घर पहुंच गए।

अल सुबह पहुंचे करनाल, अमेरिका में रह रहे युवक के परिजनों से की मुलाकात

वहां वह अमित की मां बीरमती व परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। राहुल गांधी करीब एक घंटा उनके आवास पर रूके। बीरमती ने राहुल गांधी को बताया कि उनका बेटा करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था, और वहीं काम करता है। कुछ ही दिन पहले उसका वहां एक्सीडेंट हो गया था। इससे हमारी भी चिंता बढ़ गई थी। वह अविवाहित है। उसके बड़े भाई का नाम अजीत है। उसके 2 बच्चे हैं।

बीरमती के अनुसार सुबह करीब पांच बजे राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने आकर उन्हें नींद से जगाया। इसके बाद करीब 6 बजे राहुल गांधी पहुंचे थे। वह करीब डेढ़ घंटा यहां रुके। उन्होंने परिवार का हाल पूछा और वीडियो कॉल पर अमेरिका में अपने ही मोबाइल से अमित से भी बात की।

राहुल गांधी के अचानक दौरे से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। उनके आने की सूचना महज कुछ ही अधिकारियों को थी। यहां तक कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी इसके बारे में नहीं पता था। हालांकि, नेताओं ने समय पर पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की जुगत तो लगाई, लेकिन तब तक राहुल गांधी निकल चुके थे।

बताया जा रहा है कि एक घंटा 20 मिनट तक राहुल गांधी अमित के घर पर रुके। यहां उन्होंने उसके परिवार से बात की और हालचाल भी जाना। उन्होंने अमित के घर से देसी घी और चूरमा भी पैक करवाया और अपने साथ ले गए। राहुल गांधी दिल्ली से सीधे यहां आए थे। अमित के घर से निकलने के बाद राहुल गांधी करनाल में ही कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र राठौर के फार्म हाउस पर भी पहुंचे। वीरेंद्र राठौर को कांग्रेस ने घरौंडा सीट से अपना कैंडिडेट बनाया है। वीरेंद्र के फार्म हाउस पर राहुल ने उनसे मुलाकात की। उनसे चुनाव प्रचार के बारे में पूछा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X