Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बजट के समानुपातिक नहीं हैं विपक्षी दलों के घोषणापत्र, झूठ बोलकर लूटने का करते काम : ओमप्रकाश धनखड़

Updated on Thursday, September 19, 2024 18:31 PM IST

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र विमोचन के अवसर पर गुरुवार को घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने मीडिया को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा  ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह,  कृष्णपाल गुर्जर,  राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कुलदीप बिश्नोई, सुधा यादव, रामचन्द्र जांगड़ा, अशोक तंवर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

घोषणापत्र में समाज के हर वर्ग पर दिया ध्यान

ओम प्रकाश धनखड़ ने संकल्प पत्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग जिलों के  2,37,226 लोगों को उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भाजपा की संकल्प पत्र समिति ने अनेक बैठकों और मंथन के दौर के बाद, अलग-अलग जिलों में जाकर अधिक से अधिक लोगों से बात करके समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को जानने और समझने का प्रयास किया है।  धनखड़ ने कहा कि भाजपा के इस घोषणा पत्र में हर जिले, और समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ हितकर होने वाला है। महिला, किसान, युवा, उद्योगपति, छोटे व्यापारी, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति आदि किसी भी वर्ग की आकांक्षाएं इस घोषणापत्र में अछूती नही रहेंगी।

विपक्षी दलों के घोषणापत्र बजट के समानुपातिक नहीं

 धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी कोई संकल्प पत्र लेकर आती है, तो उसे सिद्ध करने की योजनाओं के साथ आती है। पार्टी का इस बात पर बहुत जोर रहता है कि किस प्रकार निर्धारित बजट में ही सभी संकल्पों को पूरा किया जाए और ऐसे ही संकल्प घोषणा पत्र में शामिल किए जाएं जिन्हें पूरा कर पाना संभव हो।  

सभी संकल्प योजनाबद्ध तरीके से होंगे पूरे, हरियाणा की करेंगे नॉन-स्टॉप सेवा : धनखड़

धनखड़ ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कई पार्टियां ऐसा घोषणा पत्र लेकर आती हैं, जो बजट के समानुपातिक नहीं होता, जिसके कारण राज्य पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। ये पार्टियां राज्य की जनता को झूठ बोलकर लूटने का काम करती हैं।  धनखड़  ने मीडिया से आग्रह किया कि वह विपक्षी दलों से घोषणा पत्र से संबंधित सवाल करें और पूछें  कि अपने घोषणा पत्र में दी गई घोषणाओं को वह कितने बजट में पूरा करेंगे।

संकल्प पत्रों में शामिल संकल्पों को योजनाबद्ध तरीके से सिद्ध करेंगे

ओमप्रकाश धनखड़ ने विश्वास दिलाया कि जिस तरह भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का नॉनस्टॉप विकास किया है, आगे भी इस घोषणा पत्र में उसी नॉनस्टॉप विकास के लिए चीजों को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है, इसीलिए ऐसा संकल्प पत्र निर्धारित किया गया है जिसे योजनाबद्ध तरीके से सिद्धि में बदला जा सके।

भाजपा के 20 प्रमुख संकल्पः

  • सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100 रुपए
  • आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण। प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन
  • चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा
  • 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद
  • 2 लाख युवाओं को ’बिना पर्ची, बिना खर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी
  • 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास
  • सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त
  • हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी
  • हर घर गृहणी योजना के तहत ₹500 में सिलेंडर
  • अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर
  • हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
  • भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
  • भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत
  • छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड
  • डीए और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि
  • भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
  • सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी
  • हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
  • दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X