Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाएं सामाजिक संगठन:डॉ.रत्ना भारती

Updated on Thursday, September 19, 2024 18:29 PM IST

पंचकूला। सामाजिक संगठनों को चाहिए कि वह अपनी सेवाओं का दायरा विशाल करें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। सामाजिक संगठनों को भविष्य में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनानी चाहिए। उक्त विचार हरियाणा राज्य स्वास्थ्य रिसोर्स सेंटर की कार्यकारी निदेशक एवं डीएचएस डॉ. रत्ना भारती ने आज पंचकूला में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में वर्ष 1949 से कार्य कर रहे अग्रणी संगठन फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यौन प्रजनन स्वास्थ्य के विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर व्यक्त किया।

एफपीए इंडिया ने किया एमआईएसपी व ह्यूमैनिटेरियन वर्क विषय पर कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का विषय था यौन प्रजनन स्वास्थ्य के लिए न्यूनतम प्रारंभिक सेवा पैकेज (एमआईएसपी) और भारत में मानवीय संकट के दौरान एफपीए इंडिया के प्रयास। इस अवसर पर डॉ.रत्ना भारती ने कहा कि वैश्विक मानवीय संकट हर दिन प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन, सशस्त्र संघर्ष, महामारी और अन्य जटिल आपात स्थितियों के कारण लगभग 34,000 लोगों को विस्थापित करता है। संकट के दौरान महिलाओं और लड़कियों की प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता बनी रहती हैं। संकटों से प्रभावित एक चौथाई लोग 15-49 वर्ष की महिलाएं और लड़कियां होती हैं। हर पांच में से एक महिला गर्भवती होने की संभावना होती है और हर पांच प्रसवों में से एक में जटिलताएं हो सकती हैं। इस तरह की परिस्थितियों में काम करने के लिए एफपीए इंडिया की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर बोलते हुए एफपीए इंडिया, पंचकूला शाखा की चेयरपर्सन अनीता बतरा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा व अन्य संकटों के दौरान यौन संचारित संक्रमणों और एचआईवी के संक्रमण की दर भी बढ़ जाती है। किशोर भयभीत, तनावग्रस्त, ऊबे हुए या निष्क्रिय महसूस कर सकते हैं और वे ऐसे जोखिम पूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं जिनसे निपटने के लिए वह तैयार नहीं होते।

प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाएं सामाजिक संगठन:डॉ.रत्ना भारती  

इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष विनोद कपूर ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे हरियाणा रेडक्रास के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने एफपीए इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहराना करते हुए कहा कि यौन प्रजनन स्वास्थ्य बेहद गंभीर विषय है। इस बारे में जहां आमजन में जागरूकता फैलाए जाने की जरूरत है वहीं सामाजिक संगठनों को एकजुटता के साथ इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X