Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नौकरी का कोटा तय होने के बयान पर घिरी कांग्रेस, मुसीबत बना कांग्रेसी प्रत्याशी का बयान

Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:03 PM IST

चंडीगढ़ । नौकिरयों को बेचने वाली कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई हैं। फरीदाबाद एनआईटी के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने मंच से खुलकर बोला है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से ही नौकरियों का कोटा तय कर दिया है। नीरज शर्मा ने मंच से बोला है कि खुला चैलेंज करता हूं कि हुड्डा साहब सत्ता में आए तो 2 लाख नौकरियां देंगे और दो हजार मेरे कोटे की हैं। 50 वोट पर एक नौकरी पक्की है, ये मेरिट का सिस्टम अपनी समझ से बाहर है।

फरीदाबाद एनआईटी के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने मंच से कहा: हुड्डा साहब सत्ता में आए तो 2 लाख नौकरियां देंगे और दो हजार मेरे कोटे की

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के इस बयान ने कांग्रेस और हुड्डा के नौकरी बेचने वाले कारनामे को साबित कर दिया है। इस बयान पर कांग्रेस चौतरफा घिर सकती है। कांग्रेस प्रत्याशी के बयान से कांग्रेस कार्यकाल में पर्ची और खर्ची से दी जाने वाली नौकरियों का काला सच उजागर हो गया है। वहीं भाजपा बिना पर्ची और बिना खर्ची युवाओं को नौकरी देने की बात कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने खुलकर कहा कि ये मेरा फैसला नहीं है मैंने सभी से इजाजत ले ली है।

प्रत्याशी ने मंच से कहा सत्ता में आने से पहले ही नौकरियों का कोटा तय

हुड्डा साहब से मेरी सिफारिश थी कि 50 वोट पर एक नौकरी मिले। इस इलाके को नौकरी की सबसे ज्यादा जरूरत है और जो भी गांव वोट से सबसे ज्यादा डिब्बा भरेगा उसे उतनी ही ज्यादा नौकरी मिलगी। मतलब साफ है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जीतने से पहले ही मंच से नौकरियां बेच भी दी और कोटा भी तय कर दिया। अब कांग्रेस सत्ता में आई तो यह तय है कि युवाओं  को बिना रुपयों के नौकरी नहीं मलेगी।

पर्ची-खर्ची से नौकरी देने में हुड्डा पहले ही घिरे

नौकरियों को बेचने, खर्ची-पर्ची से नौकरी देने और नौकरियों में क्षेत्रवाद को लेकर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा लगातार हमलावर है। भाजपा लगातार कहती आ रही है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवाओं को बिना रुपये नौकरी नहीं दी और एक खास क्षेत्र से युवाओं को नौकरी में तरजीह दी। अब कांग्रेस का सच सामने आ गया है। फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा है कि असली सौदा नौकरी का है, हुड्डा की सरकार आई तो, मेरिट पर नहीं बल्कि खर्ची-पर्ची के हिसाब से मिलेगी नौकरी। चुनाव से पहले ही कांग्रेस के मंसूबे साफ दिखने लगे हैं, कि कैसे ये प्रतिभाशाली युवाओं को दरकिनार कर, जुगाड़ और खर्ची पर्ची के सहारे नौकरी देने की योजना बना रहे हैं।

ये सच जानना भी जरूरी

नौकरियों को लेकर हिसाब मांग रही कांग्रेस खुद ही कटघरे में खड़ी हो गई है। हरियाणा में कांग्रेस के 10 साल और भाजपा के 10 साल में नौकरी देने का अंतर लगभग दोगुना है। भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले लगभग दोगुनी नौकरी युवाओं की दी है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस के 2005 से 2014 तक शासन में कुल 86 हजार 67 युवाओं को नौकरी दी गई, जबकि भाजपा ने 2014 से 2024 तक के कार्यकाल में 1 लाख 46 हजार सरकारी नौकरियां दी गई। इसका बड़ा कारण यह भी है कि कांग्रेस के शासन में नौकरी पाने के लिए युवाओं को रुपये देने पड़ते थे और नेता जी की सिफारिश करवानी पड़ती थी। पर्ची बनती थी और नेता से लेकर अधिकारियों की जेब गर्म होती थी तब जाकर युवाओं को नौकरी मिलती थी। पूरा प्रदेश जानता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में एक विशेष क्षेत्र के युवाओं को नौकरी मिली, नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी। अब फिर पर्ची खर्ची में हुड्डा को उन्हीं के नेता ने मुसीबत में डाल दिया है।  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में रोजगारों की कमी और खर्ची-पर्ची से भर्तियों से लगा दाग कांग्रेस के दामन से छुड़ाए नहीं छूट रहा है।

भाजपा ने फॉर्मल सेक्टर में 1.60 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस में सिर्फ 46.20 लाख थी

सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रोजगार की मांग और आपूर्ति के लिए डिजिटल पोर्टल बनाए गए। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के शासन में 46.20 लाख फॉर्मल सेक्टर की नौकरियां दी गई थी, जबकि भाजपा शासन में यह आंकड़ा बढ़कर 1.60 करोड़ हो गया। यह आंकड़ा भी दोगुने से ज्यादा है। भाजपा ने सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार के सृजन में हर क्षेत्र का ध्यान रखा और पूरी प्लानिंग से युवाओं को रोजगार दिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X