Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा

Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:03 PM IST

जींद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक छाबड़ा ने बुधवार को वायरल हुए कांग्रेस के फरीदाबाद एनआईटी के प्रत्याशी नीरज शर्मा और असंध से प्रत्याशी शमशेर गोगी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के एक प्रत्याशी नौकरियां बांटने की बात कर रहे हैं तो दूसरा प्रत्याशी अपना और अपने रिश्तेदारों के घर भरने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्ची और खर्ची और भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस की हमेशा से ही यह नीति रही है कि झूठ बोलकर सत्ता हथियानी है और उसके बाद गरीब जनता का शोषण करके अपना घर भरना है। कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दूसरे कांग्रेस नेताओं की मानसिकता साफ है कि उन्हें हरियाणा और हरियाणा की जनता से कोई लेना देना नहीं। जिस तरह दोनों नेताओं के बयान सामने आए हैं कि उससे साफ है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो खलुकर लूट मचाएगी और प्रदेश की जनता को लूटेगी। नौकरी बेचने की बात अब कांग्रेस नेता ने स्वीकार कर ली है। ऐसे ही शमशेर गोगी ने तो जनता के बीच में ही कहा है कि हम पहले अपना घर भरेंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस से सावधान रहे और सोच समझकर अपना मतदान करे। भाजपा नेता     अशोक छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा देश और प्रदेश की जनता के हित सर्वोपरि है। जनता ने कांग्रेस की असलियत देख ली है और इस बार भी कांग्रेस और हुड्डा को सत्ता से दूर रखा जाएगा।

पार्टी के मीडिया सहप्रभारी ने भूपेंद्र हुड्डा को भर्ती गैंग का मास्टरमाइंड बताते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी इस तरह की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को पैसे लेकर नौकरियां बांटना चाहती है। प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यदि कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो केवल उन्हीं लोगों को नौकरियां मिलेंगी जो भूपेंद्र हुड्डा के रिश्तेदार और समर्थक हैं। गरीब के बेटे बेटियों को सरकारी नौकरी के लिए लाखों रुपए देने पड़ेंगे जबकि 10 साल के शासनकाल में भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दी है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता को नौकरी बेचने वाली कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X